सब्सक्राइब करें

दावा: इस साल एलियंस से होगी जंग, धरती पर छाएगा अंधेरा, साल 2022 के लिए हुईं ये डरावनी भविष्यवाणियां

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
year 2022 prediction time travellers make bizarre alien war earth would descend into darkness
साल 2022 के लिए हुईं ये डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : iStock

साल 2022 को लेकर कई भविष्यकताओं ने भविष्यवाणियां की हैं। दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यक्ता नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा ने डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। अब इस बीच टाइम ट्रैवलर ने भी कई भविष्यवाणी की है। टाइम ट्रवेलर का कहना है कि साल 2022 में एलियंस से जंग हो सकती है। इसके अलावा वैज्ञानिक समुद्र में डूबे मिथक शहर अटलांटिस की खोज कर सकते हैं। एक टाइम ट्रेवलर ने तो यहां तक दावा किया है कि धरती पर अंधेरा छा जाएगा। हवा में उड़ जाएंगे मिस्र के पिरामिड। 



टाइम ट्रैवलर @aesthetictimewarper ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि दो फरवरी को अटलांटिक महासागर में अटलांटिस शहर की खोज की जाएगी। टाइम ट्रैवलर का कहना है कि अटलांटिस शहर इंसानी-मछली जीवन का घर है। इसके अलावा कहा है कि एक मशहूर हस्ती दुनिया के सामने आएगी। ये हस्ती खुलासा करेगी कि उसने अपनी मौत को लेकर दुनिया को उल्लू बनाया था। आईए जानते हैं क्या-क्या हुईं भविष्यवाणियां। 

Trending Videos
year 2022 prediction time travellers make bizarre alien war earth would descend into darkness
साल 2022 के लिए हुईं ये डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : iStock

एक टिकटॉक यूजर @futuretimetraveller का कहना है कि साल 2022 में धरती पर कई महाविनाश वाली घटनाएं घटित होंगी। इसने कहा है कि एलियंस धरती पर आएंगे और इंसान से जंग लड़ेंगे। उसने बताया है कि इस राक्षस की लंबाई सात फीट होगी और गहरे भूरे रंग का होगा। उसका कहना है कि एलियंस साल 2022 में घरती पर आएंगे और यह घटना मई में हो सकती है। एक टाइम ट्रवेलर ने कहा है कि साल 2022 में ज्वालामुखी विस्फोट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
year 2022 prediction time travellers make bizarre alien war earth would descend into darkness
साल 2022 के लिए हुईं ये डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : iStock

आएगा खतरनाक वायरस 

बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने भी चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि साल 2022 में कोरोना से भी खतरनाक वायरस आएगा। इसके अलावा 2022 में धरती पर एलियन अटैक कर सकते हैं। भारत में भुखमरी पैदा हो सकती है जो टिड्डियों के हमले से उत्पन्न होगी। 

year 2022 prediction time travellers make bizarre alien war earth would descend into darkness
साल 2022 के लिए हुईं ये डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : iStock

परमाणु बम से मचेगी तबाही

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी ने भी डराने वाली भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि साल 2022 में परमाणु बम फटेगा जिसके कारण जलवायु परिवर्तन होगा। इसके अलावा धरती की स्थिति में परिवर्तन हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed