Viral News in Hindi: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक खबरें पढ़ने को मिलती हैं। इन दिनों एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। पैसे कमाने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते हैं। पैसे कमाने के लिए कोई नौकरी करता है, कोई व्यापार करता है, तो वहीं आज कल कुछ लोग ब्लॉगर बनकर भी पैसा कमा रहे हैं। लेकिन एक शख्स सिर्फ सोकर लाखों रुपये कमा रहा है। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है।
Viral News: कैमरा ऑन करके सोता है युवक, हर महीने खाते में आते हैं लाखों रुपये, ऐसे करता है कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकी बोहम हर दिन रात 10 बजे सोने के लिए जाते हैं। इस दौरान वह ऑनलाइन रहते हैं और फॉलोअर्स उनको ऑनलाइन देखते हैं। अगर कोई फैन उनको सोने के दौरान जगाना चाहता है, तो उसे इसके लिए कुछ पेमेंट करनी पड़ती है। इसकी वजह से जैकी सोए-सोए जमकर कमाई करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब जैकी ऑनलाइन रहते हैं, उनके व्यूअर्स वर्चुअल गिफ्ट की खरीदारी करते हैं। इससे जैकी के रूम में आवाजे आती हैं और लाइट जल जाती है। उनके फैन इस तरह करके वीडियो गेम का अनुभव लेते हैं। इसमें वह जैकी को जब चाहे तब जगा सकते हैं। इसके तहत जैकी हर महीने करीब 28 लाख रुपये कमा लेते हैं।
Red River: इस देश में बहती है रहस्यमयी नदी! पानी का रंग है खून की तरह लाल, जानिए क्या है रहस्य
पांच मिनट के लिए लेते हैं इतने रुपये
इस सिस्टम में जैकी के कमरे की लाइट पांच मिनट के लिए जलती है और इसके लिए उनके फैंस को 30 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं। 30 हजार रुपये भगुतान होने के बाद जैकी के कमरे की लाइट को पांच मिनट के लिए ऑन किया जा सकता है।
Viral Bank Slip: बैंक में पैसे जमा करने गए शख्स ने फॉर्म पर लिख दी ऐसी बात, देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग
जानिए क्या है आगे की योजना
जैकी का कहना है कि कमाए गए पैसे को जमा कर रहे हैं। उनकी इच्छा एक अच्छा और बड़ा घर लेने की है। इसके अलावा वह मेंटल हेल्थ से जुड़े संगठनों की भी सहायता करते हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती जा रही है।