फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Team India: क्या भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जिताएंगे धोनी? जानें अगले विश्व कप के लिए BCCI का मेगा प्लान

Tue, 15 Nov 2022 04:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 15 Nov 2022 04:32 PM IST
सार

इस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर आलोचना हुई थी। टीम इंडिया पर पिछले दोनों टी20 विश्व कप में डर-डर कर क्रिकेट खेलने का आरोप लगाया गया। वहीं, टूर्नामेंट से पहले टीम निडर होकर खेल रही थी।

विज्ञापन
BCCI to bring MS Dhoni in Team India Coaching Staff to instill fearless cricket in India T20I side says Report
कोहली और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीते हुए 15 साल बीत चुके हैं। टीम ने पिछली बार 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप में ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद से टीम इंडिया टी20 खिताब के लिए तरस गई है। 2014 में भारत फाइनल में जरूरत पहुंचा था, लेकिन खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ने टीम को शिकस्त दी थी। 2016 और 2022 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी।
BCCI to bring MS Dhoni in Team India Coaching Staff to instill fearless cricket in India T20I side says Report
जडेजा और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टी20 ट्रॉफी जीतने के लिए मेगा प्लान बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई भारत के टी20 स्क्वॉड में महेंद्र सिंह धोनी को कोई रोल देने की कोशिश में लगा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट में पूर्व कप्तान को लाने का इरादा भारतीय क्रिकेट को एक निडर ब्रांड के रूप में पेश करना है। खासतौर पर हाई-प्रोफाइल आईसीसी इवेंट्स में।
BCCI to bring MS Dhoni in Team India Coaching Staff to instill fearless cricket in India T20I side says Report
धोनी थ्रो डाउन करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
इस टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर आलोचना हुई थी। टीम इंडिया पर पिछले दोनों टी20 विश्व कप में डर-डर कर क्रिकेट खेलने का आरोप लगाया गया। वहीं, टूर्नामेंट से पहले टीम निडर होकर खेल रही थी। ऑस्ट्रेलिया में बड़े मंच के दबाव में भारतीय टीम ढह गई। टीम इंडिया वर्ल्ड कप के दौरान पावरप्ले में एक बार भी 40 रन से ज्यादा नहीं बना सकी। ओपनर रोहित शर्मा और केएल राहुल भी खराब फॉर्म में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI to bring MS Dhoni in Team India Coaching Staff to instill fearless cricket in India T20I side says Report
धोनी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट में बदलाव करने में जुटा हुआ है। उन्हें उम्मीद है कि धोनी टीम इंडिया में निडरता वाला भाव लाने में कामयाब रहेंगे। धोनी अपनी कप्तानी में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत चुके हैं। इनमें 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान भी हैं। धोनी 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के मेंटर रहे थे। हालांकि, टीम पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारकर सुपर-12 राउंड से ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
BCCI to bring MS Dhoni in Team India Coaching Staff to instill fearless cricket in India T20I side says Report
धोनी और कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल द्रविड़ पिछले साल रवि शास्त्री के मुख्य कोच के पद से हटने के बाद भारतीय टीम के कोच बने थे। हालांकि, भारतीय टीम के बाहर होने पर उन पर भी सवाल उठ रहे हैं। भारतीय टीम में अलग-अलग फॉर्मेट में अलग कोच का फॉर्मूला कभी नहीं अपनाया गया है। हालांकि, हाल के दिनों में यह स्ट्रैटजी काफी मददगार साबित हुई है। इंग्लैंड ने क्रिस सिल्वरवुड के कोच पद से हटने के बाद यह फॉर्मूला अपनाया। ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट का और मैथ्यू मॉट को व्हाइट बॉल क्रिकेट का कोच बनाया गया। अब टीम टी20 चैंपियन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed