{"_id":"637352ee395b85108070c173","slug":"ipl-2023-kieron-pollard-retires-from-ipl-will-be-batting-coach-of-mumbai-indians-next-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kieron Pollard: कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लिया, अब मुंबई इंडियंस के साथ नए रोल में दिखेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kieron Pollard: कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लिया, अब मुंबई इंडियंस के साथ नए रोल में दिखेंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 15 Nov 2022 03:04 PM IST
सार
पोलार्ड 2010 से आईपीएल से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लीग के 189 मैचों में 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। इसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। पोलार्ड ने बल्ले के दम पर मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाई।
विज्ञापन
1 of 8
कीरोन पोलार्ड
- फोटो : Mumbai Indians
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कीरोन पोलार्ड ने भारत की सबसे बड़ी लीग से संन्यास का एलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। पोलार्ड अपने पहले सीजन से ही मुंबई की टीम से जुड़े रहे और अब 13 साल के आईपीएल करियर के बाद संन्यास की घोषणा की है। इसी साल पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास लिया था।
पोलार्ड 2010 से आईपीएल से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लीग के 189 मैचों में 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। इसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। पोलार्ड ने बल्ले के दम पर मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाई। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने अहम किरदार निभाया। पोलार्ड ने आईपीएल में कुल 69 विकेट लिए। 44 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। आईपीएल में पोलार्ड की इकोनॉमी 8.79 की रही।
इसी साल आईपीएल में आखिरी मैच खेला
3 of 8
कीरोन पोलार्ड
- फोटो : IPL/BCCI
पोलार्ड ने अपना पहला आईपीएल मैच 17 मार्च 2010 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेला था। वहीं, आखिरी आईपीएल मैच उन्होंने नौ मई 202 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला। पोलार्ड के लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। वह 11 मैचों में 14.40 की औसत और 107.46 के स्ट्राइक रेट से 144 रन ही बना सके थे। इस खराब प्रदर्शन की वजह से ऐसा कहा जा रहा था कि इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। हालांकि, इससे पहले पोलार्ड ने संन्यास ले लिया।
पोलार्ड उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से रहे हैं, जिसने आईपीएल के पूरे करियर में सिर्फ एक फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। सिर्फ एक फ्रेंचाइजी के लिए 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वालों में विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 2008 से जुड़े), सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स से 2011 से जुड़े), जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस से 2013 से जुड़े) और लासिथ मलिंगा शामिल हैं।
विज्ञापन
पांच बार आईपीएल चैंपियन रह चुके
5 of 8
धोनी और पोलार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
पोलार्ड मुंबई के साथ पांच बार आईपीएल चैंपियन (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) रह चुके हैं। साथ ही दो बार चैंपियंस लीग (2011, 2013) का खिताब भी जीत चुके हैं। पोलार्ड कई मौकों पर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी कर चुके हैं। अब वह टीम के साथ एक नए रोल में दिखेंगे। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड को बैटिंग कोच नियुक्त किया है। वह अगले साल बतौर बैटिंग कोच टीम के साथ रहेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।