{"_id":"6373070511112017d965a94c","slug":"ind-vs-nz-new-zealand-squad-for-t20-and-odi-series-against-india-martin-guptill-trent-boult-out-of-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Series: भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, गुप्टिल-बोल्ट को बाहर किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ Series: भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, गुप्टिल-बोल्ट को बाहर किया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 15 Nov 2022 01:42 PM IST
सार
India Tour Of New Zealand: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दोनों सीरीज के लिए 13-13 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। केन विलियम्स दोनों टीमों की कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, टीम बुधवार को ट्रेनिंग के लिए वेलिंग्टन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
1 of 10
न्यूजीलैंड टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का एलान हो गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर ओपनर मार्टिन गुप्टिल और दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को टीम से बाहर कर दिया है। वहीं, उनकी जगह फिन एलेन ही अब दोनों फॉर्मेट में टीम के लिए ओपनिंग करते दिखेंगे। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 18 नवंबर से हो रही है।
2 of 10
ट्रेंट बोल्ट और मार्टिन गुप्टिल
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दोनों सीरीज के लिए 13-13 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। केन विलियम्स दोनों टीमों की कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, टीम बुधवार को ट्रेनिंग के लिए वेलिंग्टन पहुंच जाएगी। 23 साल के युवा ओपनर एलेन ने अब तक 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय और आठ वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया है। एलेन को जगह मिलने से गुप्टिल टीम से बाहर हो गए। एलेन हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे।
3 of 10
ट्रेंट बोल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बोल्ट का बाहर होना हैरान करने वाला है, क्योंकि यह पेसर न्यूजीलैंड के कंडीशन में अपनी पेस और स्विंग से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है। टिम साउदी टी20 और वनडे दोनों सीरीज में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, एडम मिल्ने और मैट हेनरी (सिर्फ वनडे) को भी टीम में जगह मिली है। मिल्ने 2017 के बाद पहली बार वनडे खेलते दिखेंगे। हालांकि, वह टी20 खेलते रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान-बांग्लादेश के खिलाफ ट्राइ सीरीज और पिछले टी20 वर्ल्ड कप में वह न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
लोकी फर्ग्यूसन और एडम मिल्ने
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि बोल्ट और गुप्टिल के अनुभव को छोड़ना कभी आसान नहीं था, लेकिन टीम को आगे देखना था। स्टीड ने कहा- जब बोल्ट ने अगस्त में न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुबंध से बाहर निकलने का विकल्प चुना, तो हमने संकेत दिया कि केंद्रीय या घरेलू अनुबंध वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। यहां ऐसा ही हुआ है। हम सभी बोल्ट की विश्व स्तरीय क्षमता से अवगत हैं, लेकिन इस बार आगे के टूर्नामेंट्स को देखते हुए हम दूसरों को अवसर और अनुभव देना चाहते हैं। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शीर्ष क्रम में फिन एलेन के उभरने और सफलता का मतलब है कि मार्टिन गुप्टिल को बाहर होना होगा।
विज्ञापन
5 of 10
न्यूजीलैंड टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टीड ने कहा- 50 ओवर के विश्व कप में एक साल से भी कम समय बचा है। हम फिन को वनडे का अनुभव हासिल करने का हर मौका देने के इच्छुक हैं। खासकर भारत जैसे क्वालिटी टीम के खिलाफ। उन दोनों खिलाड़ियों के लिए संदेश यह है कि आगे बहुत सारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और निश्चित रूप से उनके लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।