सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: दुनिया की इन जगहों पर इंसानों के जाने पर है रोक, एक स्थान भारत में भी है, जानिए क्या है वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 05:52 PM IST
सार

Ajab-Gajab: दुनियाभर में कई खूबसूरत जगहे हैं, जहां पर हर साल हजारों लोग घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन हम आपको आज कुछ ऐसी जगहों के बारे बताते हैं, जहां पर पर्यटकों के जाने पर रोक है।

विज्ञापन
zara hatke interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go know why Weird news
दुनिया की इन जगहों पर इंसानों के जाने पर है रोक - फोटो : Adobe Stock

Ajab-Gajab: दुनिया में घूमने वाले लोगों की चाहत होती है कि वह धरती की हर जगह पर जाएं। लोग खूबसूरत समुद्री तट, पहाड़ों पर, भूतिहा जगह और रहस्यमयी जगहों पर भी जाना चाहते हैं। दुनियाभर में कई खूबसूरत जगहे हैं, जहां पर हर साल हजारों लोग घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन हम आपको आज कुछ ऐसी जगहों के बारे बताते हैं, जहां पर पर्यटकों के जाने पर रोक है। इनमें एक स्थान भारत में भी है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...



स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट

नॉर्वेजियन आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट में स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट स्थित है। यहां पर भविष्य में दुनिया में होने वाली विनाशकारी घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए पौधों के बीजों को संरक्षित करने का एक वैश्विक भंडार है। इसका उद्देश्य जैव विविधता की रक्षा करना है। इस जगह पर आम लोगों के जाने की अनुमति नहीं है। 
 

Trending Videos
zara hatke interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go know why Weird news
दुनिया की इन जगहों पर इंसानों के जाने पर है रोक - फोटो : Freepik

एरिया-51

अमेरिका के नवादा में रेगिस्तान के बीच स्थित एरिया-51 एक खुफिया जगह है। इस जगह के बारे में तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। एरिया-51 में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। यहां पर हमेशा कड़ी सुरक्षा रहती है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियन को कैद रखा है। 

बताया जाता है कि यहां अमेरिका एलियन पर प्रयोग कर रहा है। इस जगह के बारे में अमेरिका के लोगों को भी नहीं पता था, लेकिन साल 2013 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने पहली बार दुनिया को एरिया-51 के बारे में बताया। एरिया 51 को आधिकारिक तौर पर मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयरफोर्स फैसिलिटी सेंटर के रूप में जाना जाता है। लेकिन अमेरिकी वायुसेना की इस टेस्टिंग साइट को रहस्यमयी माना जाता है जिसकी हमेशा चर्चा होती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
zara hatke interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go know why Weird news
दुनिया की इन जगहों पर इंसानों के जाने पर है रोक - फोटो : Adobe Stock

सेंटिनल द्वीप

भारत के उत्तर सेंटिनल द्वीप पर बाहरी लोगों के जाने की सख्त मनाही है। अंडमान के उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर नेग्रिटो समुदाय के लोग रहते हैं। इनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है और यह पूरी तरह से अलग-थलग रहते हैं। उत्तरी सेंटिनल द्वीप सेंटिनली जनजाति की मूल जनजाति का घर है। यह स्थान एक संरक्षित क्षेत्र है। जनजाति की जीवनशैली और बाहरी लोगों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए यहां पर जाने की इजाजत नहीं है। 

Viral Video: जलती फुटबॉल से खेल खेलने लगे लड़के, लोग बोले- ये तो मौत का खेल है; देखें खतरनाक वीडियो

zara hatke interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go know why Weird news
दुनिया की इन जगहों पर इंसानों के जाने पर है रोक - फोटो : Adobe Stock

चेर्नोबिल

वर्तमान समय में यूक्रेन एक युद्ध क्षेत्र बना है और ऐसे में दूसरे देशों के लोग यहां नहीं जा रहे हैं। लेकिन यूक्रेन का चेर्नोबिल अपवर्जन क्षेत्र 1986 की परमाणु आपदा की जगह होने की वजह से धरती की सबसे प्रसिद्ध निषिद्ध जगहों में से एक है। लंबे समय तक विकिरण की वजह से यहां के सबसे ज्यादा प्रदूषित जगहों पर लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। 

Viral Video: पर्यटक बना रहे थे वीडियो और तभी भालू पड़ा पीछे, फिर जो हुआ वो वीडियो में देखें

विज्ञापन
zara hatke interesting facts 5 places of the world where humans are not allowed to go know why Weird news
दुनिया की इन जगहों पर इंसानों के जाने पर है रोक - फोटो : Adobe Stock

स्नेक आइलैंड

ब्राजील के तट पर 'इल्हा दा क्यूइमाडा ग्रांडे' एक छोटा सा भूभाग है। इस स्थान को आमतौर पर स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां पर बहुत जहरीले सांप पाए जाते हैं। सांपों की वजहों से यह जगह खतरनाक स्थानों में शामिल है। ब्राजील की सरकार ने लोगों और सांपों की इस दुर्लभ प्रजाति की सुरक्षा के लिए इस द्वीप पर लोगों के जाने पर बैन लगा दिया है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed