विदेशी फंडों की लगातार निकासी और आरबीआई के ब्याज दर निर्णय से पहले सतर्कता के कारण लगातार आठवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच भारत और अमेरिका के बीच चल रहे व्यापारिक तनाव के कारण मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 88.79 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया। कमजोर डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद के चलते सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को देश में भुगतान प्रणालियों के कामकाज की निगरानी के लिए छह सदस्यीय भुगतान नियामक बोर्ड का गठन किया। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें।
Business Roundup: बाजार-रुपया फिर फिसले; RBI का नया नियामक बोर्ड और सोना-चांदी में तेजी, पढ़ें बिजनेस की खबरें
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:01 PM IST
सार
Business Roundup: भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे गिरकर 88.79 (अनंतिम) के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया। सोने की कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ रिकॉर्ड 1.20 लाख रुपेय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बिजनेस राउंडअप में पढ़ें कारोबार जगत की खबरें एक ही जगह पर, एक ही क्लिक में।
विज्ञापन