फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम लोगों को UIDAI का तोहफा, एक हफ्ते के अंदर यहां पर मिलेंगी आधार संबंधी सभी सेवाएं

Fri, 14 Jun 2019 11:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 14 Jun 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Common service centres to restart Aadhaar related work within a week according to UIDAI

आम जनता को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं मुहैया कराने के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक फैसला लिया है। लाइवमिंट की खबर के मुताबिक जल्द ही कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) पर आधार कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।

Common service centres to restart Aadhaar related work within a week according to UIDAI

इन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

इस सुविधा का लाभ सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें आधार कार्ड बनवाने या उससे जुड़े किसी अन्य काम के लिए कहीं और नहीं भटकना पड़ेगा। आधार प्रिंट कराने के लिए ग्राहकों से यूआईडीएआई द्वारा तय किया गया शुल्क ही वसूला जाएगा। एक हफ्ते के अंदर ग्राहकों को यह सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। 

Common service centres to restart Aadhaar related work within a week according to UIDAI

CSC पर मिलती हैं ये सेवाएं

पूरे भारत में 3.9 लाख विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (VLE) कॉमन सर्विस सेंटर चला रहे हैं। यहां से लोगों को ट्रेन टिकट बुक करने, पासपोर्ट के लिए आवेदन देने, जन्म प्रमाणपत्र बनाने, आयुष्मान भारत स्कीम में रजिस्टर करने जैसी सरकारी सेवाएं मिलती हैं। लेकिन अब से इन सेंटर पर लोगों को आधार से संबंधित सेवाएं भी मिलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Common service centres to restart Aadhaar related work within a week according to UIDAI

इसलिए लगी थी सीएससी पर रोक 

बता दें कि यूआईडीएआई ने 12 अंकों के आधार नंबर की डाटा सिक्योरिटी पर सवाल उठने के बाद इन सेंटरों को आधार से जुड़े काम करने से रोक दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed