फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवजात का आधार बनाने की सुविधा भी देती है UIDAI, इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 13 Jun 2019 11:47 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 13 Jun 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
UIDAI give facility to make aadhar card for kids, keep these things in mind

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। आधार में न सिर्फ आपके पते की जानकारी होती है, बल्कि इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है। 

UIDAI give facility to make aadhar card for kids, keep these things in mind

आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आपको नवजात का आधार बनवाने की सुविधा भी देती है। अगर आप भी अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इधर जानें कि आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा। यदि आपका बच्चा पांच साल से कम है तो आपको बता दें कि इस तरह के मामले में बच्चे का बायोमेट्रिक दर्ज नहीं किया जाता है। 

UIDAI give facility to make aadhar card for kids, keep these things in mind

बच्चे का आधार नंबर लेने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसके माता-पिता के पास आधार नंबर हो। बच्चा जब पांच साल का हो जाएगा तभी उसका बायोमेट्रिक दर्ज होगा और बच्चा जब 15 साल का हो जाएगा तो दोबारा उसका बायोमेट्रिक डाटा दर्ज कराना होगा। बायोमेट्रिक के साथ ही बच्चे की फोटो भी ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI give facility to make aadhar card for kids, keep these things in mind

अगर आपका बच्चा पांच से 15 साल के बीच है तो आधार नंबर जारी करने की प्रक्रिया बड़े व्यक्ति की तरह ही है। बहुत से अस्पतालों ने अब अपने यहां पैदा होने वाले बच्चों का आधार पंजीकरण कराने की सुविधा शुरू कर दी है। इन अस्पतालों ने बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट के साथ आधार का पंजीकरण स्लिप भी माता-पिता को देना शुरू कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed