{"_id":"5d0086cbbdec2207215a6464","slug":"jio-launched-recharge-your-wardrobe-this-cricket-season-offer-with-100-percent-cashback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलायंस जियो ने पेश किया एक और नया ऑफर, जानें इस बार क्या है खास","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
रिलायंस जियो ने पेश किया एक और नया ऑफर, जानें इस बार क्या है खास
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Wed, 12 Jun 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
jio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस जियो अचानक से अपने ग्राहकों को फ्री ऑफर देने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने अभी हाल ही में वर्ल्ड कप 2019 के दीवानों को फ्री में दिखाने का तोहफा दिया था, वहीं अब कंपनी ने एक और ऑफर की शुरुआत की है जो 3 जून से लेकर 14 जुलाई 2019 तक चलेगा। आइए जानते हैं जियो के इस नए ऑफर्स के बारे में...
2 of 6
AJIO
- फोटो : AJIO
दरअसल जियो का यह ऑफर 100 फीसदी कैशबैक की तरह ही है। जियो ने यह ऑफर अपने ही फैशन ब्रांड AJIO के साझेदारी के तहत पेश की है। इस ऑफर के तहत जियो के ग्राहकों को 100 कैशबैक मिलेगा और उस कैशबैक का इस्तेमाल AJIO पर खरीदारी में किया जा सकेगा।
3 of 6
jio
जियो का यह ऑफर 198 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान के साथ मिल रहा है। उदाहरण के लिए यदि आप 198 या 399 रुपये का जियो का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 198 रुपये और 399 रुपये के कूपन भी कैशबैक के रूप में मिलेंगे जिनका इस्तेमाल आप AJIO पर शॉपिंग में कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
AJIO
- फोटो : AJIO
यदि आपने 198 रुपये का रिचार्ज कराया है और 198 रुपये का कूपन मिला है तो इस कूपन को इस्तेमाल करने के लिए आपको AJIO से कम-से-कम 999 रुपये की खरीदारी करनी होगी। इसके बाद ही कूपन को रीडीम कर पाएंगे। यानि 999 रुपये की शॉपिंग पर आपको 801 रुपये ही देने होंगे, बाकि के 198 रुपये कूपन से काट लिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
Jio
वहीं यदि आपने 399 रुपये का रिचार्ज कराया है तो आपको 399 रुपये कैशबैक के रूप में मिलेंगे, हालांकि इस कैशबैक को रीडीम कराने के लिए आपको कम-से-कम 1,399 रुपये की खरीदारी करनी होगी। उदाहरण के तौर पर 1,399 रुपये की शॉपिंग करने पर आपको 1,000 रुपये भुगतान करने होंगे बाकि के 399 रुपये आप कूपन से दे सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।