फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या क्रेडिट कार्ड पर लिखी 'एक्सपायरी डेट' के बाद बंद हो जाता है अकाउंट? जान लीजिए ये जरूरी बात

Tue, 05 Oct 2021 01:59 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
credit card expiry date meaning details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ भी जानने से पहले ये जान लेते हैं कि आखिर क्रेडिट कार्ड होता क्या है? दरअसल, क्रेडिट कार्ड एक ऐसा साधन होता है, जो आपको तत्काल क्रेडिट आधारित लेनदेन करने में मदद करता है। यह डेबिट कार्ड से बिल्कुल अलग होता है। डेबिट कार्ड में खाताधारकों को लेनदेन के लिए बैंक अकाउंट की शेष राशि पर निर्भर रहना पड़ता है, जबकि क्रेडिट कार्ड उन पैसों से इतर स्वतंत्र रूप से लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि क्रेडिट कार्ड में भी एक क्रेडिट लिमिट होती है, जिससे आगे आप लेनदेन नहीं कर सकते हैं। अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो क्या आपने कभी उसपर छपी बातों पर ध्यान दिया है? क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड पर लिखे एक्पायरी डेट का क्या मतलब होता है? अगर नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में... 

credit card expiry date meaning details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आमतौर पर लोग सोचते हैं कि एक्पायरी डेट के बाद कार्ड बेकार हो जाता होगा या क्रेडिट कार्ड का अकाउंट ही बंद हो जाता होगा। असल में एक्पायरी डेट का मतलब होता है कि उस तारीख के बाद कार्ड नहीं चलेगा, लेकिन अगर ग्राहक चाहें तो उसी क्रेडिट कार्ड के अकाउंट नंबर पर दूसरा कार्ड जरूर इश्यू करवा सकते हैं। इसलिए एक्पायरी डेट के पहले या उस तारीख तक नया कार्ड जरूर ले लेना चाहिए। 

credit card expiry date meaning details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जिस बैंक का क्रेडिट कार्ड आपके पास है, उसकी तरफ से कार्ड एक्सपायर होने से पहले नया कार्ड आपके उस पते पर भेज दिया जाता है, जो पता आपने खाता खोलते वक्त दिया था। अगर आपका पता बदल गया है तो इसकी सूचना बैंक को जरूर दे दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
credit card expiry date meaning details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप सोच रहे हैं कि नए क्रेडिट कार्ड पर पुराना वाला ही सीवीवी होगा, आप गलत सोच रहे हैं। नए क्रेडिट कार्ड पर नई एक्सपायरी डेट और नया सीवीवी होता है। उस सीवीवी को आपको बेहद ही संभाल कर रखना होगा, क्योंकि उसके बिना आपके सारे काम रुक जाएंगे। 

विज्ञापन
credit card expiry date meaning details in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आमतौर पर नए ग्राहकों को तीन से चार साल तक के लिए ही क्रेडिट कार्ड दिया जाता है, यानी उसकी एक्सपायरी डेट तीन-चार साल ही होती है। दरअसल, ऐसा इसलिए किया जाता है, क्योंकि इस दौरान बैंक अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर की क्रेडिट हिस्ट्री और बिल पेमेंट को एनालाइज करते हैं कि ग्राहक ने सभी बिल समय पर भरे हैं या नहीं। अगर सबकुछ सही रहा तो ही बैंक उस ग्राहक को नया कार्ड देने का फैसला करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed