अगर आप आने वाले दिनों में एसी खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि जुलाई से आपको बाजार रेट से तीस फीसदी सस्ता एसी खरीदने का मौका मिल सकता है। सरकारी कंपनी ईईएसएल इसको करेगी। हालांकि एसी खरीदने के लिए कुछ नियम और शर्तों का पालन करना पड़ेगा, जैसा कि सस्ती कीमत पर एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखे खरीदने पर करना होता है।
जुलाई से मिलने लगेगा बाजार रेट से 30 फीसदी सस्ता एसी, EESL ने शुरू की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी में की थी घोषणा
कंपनी ने फरवरी में लोगों को बाजार दर से सस्ते दाम पर एसी देने की घोषणा की थी। इसके लिए कंपनी ने टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। फिलहाल पहले चरण में पचास हजार उपभोक्ताओं को तीस फीसदी कम दर पर एसी खरीदने का मौका दिया जाएगा।
दिल्ली से होगी शुरुआत
कंपनी पहले चरण में दिल्ली से इसकी शुरुआत करेगी। अगले एक साल में दो लाख लोगों को एसी देने का प्लान है। फिलहाल दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी बीएसईएस राजधानी के साथ करार किया गया है। देश के अन्य राज्यों व बड़े शहरों में मौजूद बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों के साथ भी ऐसा करार किया जाएगा।
इन लोगों को मिलेगा एसी
सस्ते में एसी केवल ऐसे लोगों को मिलेगा, जिनके नाम से खुद का विद्युत कनेक्शन है। इसके लिए आपको अपने विद्युत वितरण कंपनी के नजदीकी कार्यालय में जाकर के एसी खरीदना होगा। हालांकि इसके लिए किसी भी तरह का लोन या फिर ईएमआई की सुविधा नहीं मिलेगी। आपको एसी खरीदने के लिए एकमुश्त पैसा जमा करना होगा। एसी खरीदने पर आपको विद्युत वितरण कंपनी से रसीद भी दी जाएगी।
मिलेगी एक साल की गारंटी
ईईएसएल द्वारा विघुत वितरण कंपनियों के जरिए जो एसी बेचा जाएगा उस पर एक साल की गारंटी मिलेगी। वहीं एसी के कंप्रेशर पर पांच साल की गारंटी होगी। ईईएसएल का कहना है कि लोग फाइव स्टार एसी की तुलना में उनके द्वारा बेचे जाने वाले एसी से साल भर में 40 फीसदी बिजली बचा सकेंगे।