फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father's Day 2019: अपने पिता को दें ये खास तोहफे, जीवनभर आप पर करेंगे गर्व

Sun, 16 Jun 2019 02:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 16 Jun 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
Father's day gifts: give these financial gifts on Father's Day 2019 and make his future safe

पिताजी के सम्मान में हर साल दुनियाभर में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। फादर्स डे पहली बार 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया था। पिताजी के त्याग और समर्पण का कर्ज हम कभी नहीं उतार सकते, लेकिन उन्हें हम इस खास मौके पर कुछ स्पेशल गिफ्ट देकर खुश करने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। तो आइए कुछ ऐसे खास फाइनेंशल गिफ्ट्स पर नजर डालते हैं जिन्हें आप अपने पिताजी को इस फादर्स डे के मौके पर दे सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड

Father's day gifts: give these financial gifts on Father's Day 2019 and make his future safe

आज तकरीबन हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड है। क्रेडिट कार्ड से न सिर्फ जरूरत के समय पैसा मिलता है, बल्कि कैशबैक, डिस्काउंट व मुफ्त फिल्म टिकट जैसी कई सुविधाएं भी मिलती है। इसे पेपरलेस लोन भी कहा जाता है। फादर्स डे के मौके पर आप अपने पिता को  क्रेडिट कार्ड गिफ्ट कर सकते हैं। 

हेल्थ इंश्योरेंस

Father's day gifts: give these financial gifts on Father's Day 2019 and make his future safe

पिता की सेहत हर बच्चे के लिए महत्वपूर्ण है। हेल्थ इंश्योरेंस आपके पिता के लिए सबसे अच्छा तोहफा साबित हो सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस दो मोड्स में उपलब्ध होता है, कैशलैस और रीइंबर्समेंट। अगर आप कैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं, तो अस्पताल खुद बिल की पूरी देखभाल करता है। वहीं रीइंबर्समेंट हेल्थ इंश्योरेंस में पहले आपको अस्पताल को बिल चुकाना होगा, और फिर इंश्योरेंस कंपनी को बिल व अन्य दस्तावेज दिखाके इसे  रीइंबर्स कराना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ELSS में करें निवेश

Father's day gifts: give these financial gifts on Father's Day 2019 and make his future safe

इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम यानी ईएलएसएस इक्विटी म्यूचुअल फंड्स होते हैं। इनकम टैक्स ऐक्ट के सेक्शन 80C के तहत ईएलएसएस में 1.5 लाख रुपये निवेश करने पर टैक्स छूट भी मिलती है। इसमें बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। इसलिए यह आपके पिता के लिए एक महत्वपूर्ण तोहफा साबित हो सकता है। ईएलएसएस फंड मैनेजर आपकी कंपनी की ग्रोथ और बिजनस मॉडल के आधार पर सिक्यॉरिटीज का चुनाव करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed