क्या कोरोनावायरस ने देश को मंदी की तरफ ढकेल दिया है? पढ़ें अब तक के 5 बड़े नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Moody's ने घटाई रेटिंग
रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने वैश्विक मंदी के खतरे से होने वाले प्रभाव को देखते हुए भारत की रेटिंग को 5.4 से घटा कर 5.3 कर दिया है। मूडीज ने 2020 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 5.3 प्रतिशत कर दिया। दरअसल मूडीज ने कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखते हुए रेटिंग घटाई है।
S&P ने घटाई रेटिंग
S&P Global Ratings की तरफ से भी भारत के लिए बुरी खबर है। एजेंसी का अनुमान है कि 2020 में भारत की आर्थिक वृद्धि घटकर 5.2 फीसद पर आ जाएगी। S&P की तरफ से यह भी कहा गया है कि कोरोनावायरस महामारी के चलते दुनियाभर की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर में जा रही है। इससे पहले एजेंसी ने 2020 में भारत के जीडीपी ग्रोथ को 5.7 फीसद की रेटिंग दी थी।
बाजार हुआ धराशायी
बुधवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर जारी रहा। दोपहर 3.04 बजे तक सेंसेक्स में 1814.56 अंक की गिरावट दर्ज की गई जहां यह 28,764.53 पर पहुंचा। वहीं, निफ्टी 429.55 अंक गिरकर 8,538.50 पर कारोबार कर रहा है। हाल यह है कि बाजार तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
निवेशकों ने निकाले 37.97 करोड़ रुपए
कोरोना वायरस के कारण मंदी से डरे विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPII) ने भारतीय बाजार से केवल मार्च महीने में अब तक 37,97 करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। निवेशकों ने अब तक इक्विटी से 24,776.36 करोड़ रुपए निकाले हैं। वहीं, डेट मार्केट से अब तक विदेशी निवेशकों ने 13,199.54 करोड़ रुपए निकाले हैं।