कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से अधिकतर लोग अपने घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं। घर से काम करने के लिए इंटरनेट और लैपटॉप का होना बहुत जरूरी है। वहीं, इंटरनेट की बात करें तो घर से काम के दौरान आपके पास पर्याप्त डाटा वाला प्लान भी होना चाहिए। चलिए आज हम आपको सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के कुछ सस्ते डाटा प्लान के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए आप बिना रुकावट के आप ऑफिस का काम कर पाएंगे। आइए जानते हैं इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से...
Coronavirus: घर से काम करने के लिए इस कंपनी का डाटा प्लान है सबसे सस्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BSNL का 96 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 10 जीबी डाटा मिलेगा। हालांकि, कंपनी उन्हें इस प्लान के साथ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
BSNL का 108 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 500 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी ने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई के सर्किल शामिल) पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
BSNL का 118 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में आपको प्रतिदिन 0.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी कॉलिंग के लिए 250 मिनट के साथ रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 21 दिनों की है।
BSNL का 187 रुपये वाला प्लान
कंपनी के पास एक अन्य डाटा प्लान है जिसकी कीमत 187 रुपये है और इसमें हर रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें हर रोज 250 मिनट कॉलिंग भी मिलती है।