फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: घर बैठे कर सकते हैं ये काम, नहीं होगी आर्थिक परेशानी

Wed, 18 Mar 2020 02:07 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Wed, 18 Mar 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak: Business Ideas For Work from home Know All Details In Hindi
CORONAVIRUS - फोटो : amar ujala

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने देश में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। साथ ही निजी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है। इसके अलावा कई लोग ऐसे भी हैं जो छुट्टी पर हैं तो यह खबर ऐसे ही लोगों के लिए है। अगर ऐसे में आप भी घर बैठे पैसा कमाना चाहते है, तो हम आपको कुछ ऑनलाइन बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिससे आप मोटी कमाई कर सकेंगे। आइए इन बिजनेस आइडिया पर डालते हैं एक नजर...

Coronavirus outbreak: Business Ideas For Work from home Know All Details In Hindi
blog - फोटो : amar ujala

ब्लॉग लिखकर कमा सकते हैं पैसा
अगर आपको भी लिखने का शौक है तो आप ब्लॉग लिखकर पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग बनाना काफी आसान है। आप गूगल के ब्लॉगर या वर्ड प्रेस पर भी ब्लॉग शुरू कर सकते हैं। खास बात यह है कि अधिक तकनीकी जानकारी होने की जरूरत नहीं है, लेकिन जिस विषय पर आप लिखना चाहते हैं उसकी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। जैसे ही आपके ब्लॉग को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी आप अपने ब्लॉग पर विज्ञापन देकर पैसे कमा सकते हैं।

Coronavirus outbreak: Business Ideas For Work from home Know All Details In Hindi
writing - फोटो : amar ujala

मैग्जीन के लिए लेख लिखें
यदि आप किसी खास विषय की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप पेड राइटिंग के जरिए भी पैसा कमा सकते हैं। आप किसी मैग्जीन, वेबसाइट या अन्य किसी प्रकार के माध्यम के लिए लेख लिखकर उनसे पैसे ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ऐसे माध्यमों की तलाश में थोड़ा समय देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak: Business Ideas For Work from home Know All Details In Hindi
e-tution - फोटो : amar ujala

ई-ट्यूशन
इंटरनेट के इस दौर में ई-ट्यूशन की मांग भी खूब बढ़ रही है। अगर आपको पढ़ने-पढ़ाने का शौक है, तो पैसे कमाने का ये तरीका आपके लिए सबसे अच्छा है।

विज्ञापन
Coronavirus outbreak: Business Ideas For Work from home Know All Details In Hindi
online site - फोटो : amar ujala

ऑनलाइन शॉपिंग साइट की लें मदद
अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और कई अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल मददगार साबित हो सकते हैं, जहां रजिस्टर करके आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed