फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google Maps Traffic Layer, Check Live Traffic and Avoid Rainy-Season in Few Steps

Traffic Layer: जलभराव और ट्रैफिक वाले रास्तों से बचाएगा गूगल मैप्स का यह फीचर; देखें कैसे करता है काम?

Wed, 19 Aug 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 19 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

Google Maps Traffic Layer: बारिश के दिनों में अंडरपास में पानी भरने, पेड़ गिरने या गाड़ियों के खराब होने से लंबे ट्रैफिक में फंसना पड़ जाता है। ऐसे में गूगल मैप का एक फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है। यह आपको सड़कों की लाइव स्थित दिखा सकता है, जिससे बिना फंसे अपनी मंजिल तक पहुंच सके। आइए जानते हैं यह फीचर क्या और आपकी कैसे मदद कर सकता है।
 

विज्ञापन
Google Maps Traffic Layer, Check Live Traffic and Avoid Rainy-Season in Few Steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Google Maps live traffic: सड़कों पर जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम आम बात हो जाती है। ऐसे समय में घर से निकलने से पहले रास्ते का सही हाल जानना बेहद जरूरी है। लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि गूगल मैप्स Traffic Layer फीचर आपको रियल-टाइम लाइव ट्रैफिक और जलभराव वाले रास्तों की जानकारी देता है, जिससे आप भारी जाम से बचकर सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं। इससे आप पहले ही पहचान सकते हैं कि किस रास्ते पर ज्यादा जाम है और जरूरत पड़ने पर दूसरा रूट चुन सकते हैं।
विज्ञापन


Google Maps में Traffic Layer क्या है?
ट्रैफिक  लेयर गूगल मैप्स का ऐसा फीचर है, जो मैप पर सड़क के ट्रैफिक की स्थिति को अलग-अलग रंगों में दिखाता है। इन्हीं रंगों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रास्ता सामान्य है या वहां ट्रैफिक बढ़ चुका है।
विज्ञापन


Traffic के रंगों का मतलब
  • हरा: रास्ता साफ है और ट्रैफिक सामान्य गति से चल रहा है।
  • पीला या नारंगी: रास्ते पर ट्रैफिक बढ़ा हुआ है और वाहनों की रफ्तार कुछ धीमी है।
  • लाल: रास्ते पर भारी ट्रैफिक या जाम है।
  • अगर किसी सड़क पर गहरा लाल रंग दिखाई दे रहा है, तो वहां जाने से पहले वैकल्पिक रास्ता देखना बेहतर हो सकता है।

Google Maps में Traffic Layer कैसे ऑन करें?
  • अगर आप भी अक्सर सफर करते हैं और इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में गूगल मैप्स खोलें।
  • इसके बाद स्क्रीन के ऊपर दाईं तरफ दिखाई देने वाले लेयर्स आइकन पर टैप करें। यह आमतौर पर दो चौकोर बॉक्स जैसा दिखाई देता है।
  • अब Traffic विकल्प को ऑन कर दें।
  • इसके बाद मैप पर सड़कों के ऊपर अलग-अलग रंगों की लाइनें दिखाई देने लगेंगी। इन्हीं रंगों से पता चलेगा कि किस सड़क पर ट्रैफिक कम है और कहां जाम लगा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन



जाम मिलने पर दूसरा रूट कैसे चुनें?
  • मान लीजिए आपके तय रास्ते पर लाल रंग की लाइन दिखाई दे रही है। इसका मतलब वहां ट्रैफिक ज्यादा हो सकता है।
  • ऐसी स्थिति में नेविगेशन शुरू करने के बाद Google Maps कई बार Alternative Routes भी दिखा सकता है। ये विकल्प आमतौर पर मैप पर हल्के ग्रे रंग में दिखाई दे सकते हैं।
  • आप उपलब्ध विकल्पों में से कम ट्रैफिक वाले रास्ते को चुन सकते हैं।

मानसून में Alternative Route क्यों जरूरी है?
  • बारिश के दौरान सिर्फ ट्रैफिक ही समस्या नहीं होती। कई जगहों पर जलभराव, पेड़ गिरने, वाहन खराब होने या सड़क पर अचानक रुकावट की वजह से ट्रैफिक कुछ ही मिनटों में बढ़ सकता है।
  • खासतौर पर हाईवे, अंडरपास और निचले इलाकों में बारिश के दौरान पानी भरने की संभावना ज्यादा हो सकती है। इसलिए घर से निकलने से पहले ट्रैफिक लेयर देखना और पूरे रास्ते की स्थिति पर नजर रखना उपयोगी है।

घर से निकलने से पहले ऐसे करें तैयारी
  • अगर मौसम खराब है या तेज बारिश हो रही है, तो निकलने से पहले गूगल मैप्स खोलें और अपने पूरे रूट पर ट्रैफिक लेयर जरूर देखें।
  • अगर रास्ते में कई जगह लाल या गहरे लाल रंग की लाइनें दिखाई दें, तो अल्टरनेटिव रूट की जांच करें।
  • नेविगेशन शुरू करने के बाद भी रास्ते की स्थिति बदल सकती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर मैप्स में दिखाए जा रहे अपडेटेड रूट पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed