कोरोना वायरस के कहर से इन दिनों पूरी दुनिया परेशान है। इस वायरस ने अब तक 4000 से भी ज्यादा लोगों की जान ले ली है। वहीं, भारत में 100 से भी ज्यादा इसके मामले सामने आए हैं। ऐसे में कोरोना वायरस और न फैले इसके लिए सरकार की तरफ से कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। स्कूल, कॉलेजों से लेकर शॉपिंग मॉल तक को कई जगहों पर बंद कर दिया गया है। कंपनियों की तरफ से कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' (Work From Home) करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या भारतीय रेलवे सुरक्षित है? दरअसल भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी रेल चैन है। भारत में लाखों लोग ट्रेन से रोज सफर करते हैं। ऐसे में क्या भारतीय रेल कोरोना से सुरक्षित है और क्या इन दिनों ट्रेन में सफर करना ठीक है भी या नहीं?
भारतीय रेलवे को 'कोरोना वायरस' से बचाने के लिए क्या कर रही है मोदी सरकार?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर वार, मोदी सरकार तैयार
कोरोना के असर को फैलने से रोकने के लिए रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन के डब्बे तक को साफ रखा जा रहा है। दरअसल केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के ट्विटर अकाउंट से लगातार तैयारियों की जानकारी दी जा रही है। रेलवे मंत्री खुद लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक कर रहे हैं। ऐसे में आगे देखते हैं कि रेलवे की तरफ से क्या एक्शन लिया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन से कोच तक की सफाई
पीयूष गोयल की तरफ से किए गए ट्वीट में देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन के कोच तक को साफ किया जा रहा है। इन जगहों पर सैनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा जिन जगहों पर ज्यादा लोग जुट रहे हैं, वहां अतिरिक्त सफाई की जा रही है। यहां तक की स्वचालित सीढ़ियों तक पर साफ सफाई की जा रही है।
काउंटर और दरवाजों को किया जा रहा है साफ
टिकट काउंटर से लेकर ट्रेन के दरवाजों तक को साफ रखा जा रहा है। इसके अलावा इन पर सैनेटाइजर से हर छोटे-छोटे अंतराल पर सफाई की जा रही है।
लोगों को किया जा रहा है जागरूक
ट्रेन में यात्रियों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा यात्रियों की स्क्रिनिंग भी की जा रही है।