भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार ने देश के कई शहरों में स्कूल से लेकर कॉलेज तक बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही अब निजी कंपनियां भी अपने स्टाफ को घर से काम करने को कह रही हैं। घर से काम करने के लिए इंटरनेट और लैपटॉप का होना जरूरी है। इंटरनेट की बात करें तो घर से काम के दौरान आपके पास पर्याप्त डाटा वाला प्लान होना चाहिए। चलिए हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के कुछ खास डाटा प्लान के बारे में बताते हैं, जिनके जरिए आप बिना रुकावट के घर बैठे ही ऑफिस का काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन डाटा प्लान के बारे में...
कोरोना वायरस: घर से कर रहे हैं काम तो ये डाटा प्लान आपके लिए हैं बेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जियो का 599 रुपये वाला डाटा प्लान
यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान रोजाना 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, हालांकि कंपनी अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3,000 मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को इस पैक के साथ प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस डाटा प्लान की वैधता 84 दिनों की है।
जियो का 444 रुपये वाला डाटा प्लान
यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान रोजाना 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, हालांकि कंपनी अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2,000 मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को इस पैक के साथ प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस डाटा प्लान की वैधता 56 दिनों की है।
एयरटेल का 449 रुपये वाला डाटा प्लान
एयरटेल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस डाटा प्लान की समय सीमा 56 दिनों की है।
वोडाफोन-आइडिया का 399 रुपये वाला डाटा प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्लान में 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस डाटा प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।