फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: ट्रेन टिकट कैंसिल कराना हो तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, कम कटेगा चार्ज

Tue, 02 Nov 2021 12:11 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 02 Nov 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways rules train ticket Cancellation charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ट्रेन से सफर करना कौन नहीं चाहता है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत होती है कंफर्म टिकट का न मिलना। बाकी राज्यों के लिए टिकट मिलना तो फिर भी आसान है, लेकिन दिल्ली से अगर आपको बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जाना है तो फिर टिकट मिलने में बड़ी मुश्किल होती है और खासतौर पर त्योहारों के समय में तो बहुत दिक्कत होती है। इसलिए बेहतर होगा कि त्योहारों पर घर जाने के लिए आप पहले से ही टिकट करा कर रख लें। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि लोग टिकट करा कर रख तो लेते हैं, लेकिन किसी कारणवश उस समय सफर नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में टिकट कैंसिल करा लेना ही ज्यादा बेहतर होता है। अगर आप भी टिकट कैंसिल करा रहे हैं तो रेलवे के कुछ नियमों का जान लेना बहुत जरूरी है, वरना आपको ज्यादा नुकसान हो सकता है। 

Indian Railways rules train ticket Cancellation charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, अलग-अलग क्लास की टिकट कैंसिल कराने पर रेलवे अलग-अलग चार्ज काटता है। यह चार्ज इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप ट्रेन के चलने से कितनी देर पहले अपना टिकट कैंसिल कराते हैं। मान लीजिए कि आपकी टिकट स्लीपर क्लास की है और वेटिंग या आरएसी (RAC) है तो आप ट्रेन के चलने से 30 मिनट पहले तक टिकट कैंसिल करा सकते हैं। इसके लिए रेलवे की ओर से टिकट पर 60 रुपये का चार्ज काटा जाएगा। 

Indian Railways rules train ticket Cancellation charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप अपनी कंफर्म टिकट ट्रेन के चलने से 48 घंटे पहले कैंसिल कराते हैं तो अलग-अलग क्लास के लिए चार्ज कुछ इस तरह है कि एसी फर्स्ट क्लास की टिकट पर 240 रुपये, एसी टू टियर की टिकट पर 200 रुपये और एसी थ्री टियर, एसी चेयर कार की टिकट पर 180 रुपये का चार्ज काटा जाता है। वहीं, स्लीपर क्लास की टिकट पर यह चार्ज 120 रुपये और सेकेंड क्लास की टिकट पर 60 रुपये का चार्ज देना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways rules train ticket Cancellation charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर ट्रेन चलने से 12 घंटे पहले आप अपनी कंफर्म टिकट कैंसिल कराते हैं तो रेलवे की ओर से टिकट के मूल्य का 25 फीसदी चार्ज काटा जाता है। वहीं, अगर आपने ट्रेन चलने के 12 से चार घंटे के बीच में टिकट कैंसिल कराया है तो उसपर टिकट मूल्य का 50 फीसदी चार्ज काटा जाता है। 

विज्ञापन
Indian Railways rules train ticket Cancellation charges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रेलवे का नियम कहता है कि तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर आपको एक भी पैसा रिफंड नहीं मिलता है। वहीं, बाढ़ जैसी स्थिति में अगर ट्रेन कैंसिल होती है तो आपको टिकट का पूरा पैसा रिफंड मिल सकता है। इसके लिए आपको यात्रा से तीन दिन के अंदर टिकट कैंसिल करानी होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed