बीते कुछ सालों में भारत के भीतर इन्वेस्टमेंट का क्रेज बढ़ा है। कोरोना महामारी के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, क्रिप्टो आदि क्षेत्रों में निवेश करने की शुरुआत की है। हालांकि इस बीच अगर देखा जाए तो मार्केट का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर उठा। ऐसे में कई लोगों ने एक बड़ा मुनाफा अर्जित किया है। लोग आज बड़ी संख्या में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं, पर देखने वाली बात ये है कि हर वक्त मार्केट की परफॉर्मेंस एक जैसी नहीं रहती। ऐसे में आपका पोर्टफोलियो जो कि बीते कुछ वक्तों में काफी मजबूत हुआ है, वो आने वाले समय में कमजोर भी हो सकता है। वहीं कई मर्तबा हम एक दूसरों की देखा देखी में अपने पैसों को इधर उधर इन्वेस्ट करने लगते हैं, जो कि गलत है। दूसरी चीजों की तरह इन्वेस्टमेंट भी एक कला है, जो इसे सीख गया वो आसानी से अपने पैसों को ग्रो कर सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने वाले हैं, जिसे अगर आप फॉलो करते हैं, तो आपको कभी नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Investment Tips: निवेश करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन