{"_id":"5b7d201342c792466b4614be","slug":"irctc-launches-12-days-tour-package-of-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"33 हजार में कर सकते हैं कश्मीर की यात्रा, आईआरसीटीसी ने लांच किया 12 दिन का पैकेज","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
33 हजार में कर सकते हैं कश्मीर की यात्रा, आईआरसीटीसी ने लांच किया 12 दिन का पैकेज
Wed, 22 Aug 2018 02:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप कश्मीर की यात्रा बेहद सस्ते में करने की सोच रहे हैं तो फिर अभी मौका है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हाल ही में एक 12 दिन का पैकेज लांच किया है। इस पैकेज के लिए शुरुआती किराया 33 हजार रुपये है।
यह शहर होंगे शामिल
2 of 6
इस यात्रा पैकेज में आईआरसीटीसी पंजाब और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में यात्रा कराएगी। जिन शहरों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है उनमें जालंधर, अमृतसर, श्रीनगर, कटरा, गुलमर्ग और सोनमर्ग शामिल हैं। यात्रियों को एक तरफ ट्रेन से और वापसी में दिल्ली से हवाई सफर करने का मौका भी मिलेगा।
चेन्नई से शुरू होगा सफर
3 of 6
आईआरसीटीसी के मुताबिक इस पैकेज के लिए यात्रियों को चेन्नई या फिर विजयवाड़ा से अपने सफर की शुरुआत करनी होगी। 14 सितंबर को एक स्पेशल ट्रेन कुचुवेली से चलेगी और 25 सितंबर को वापसी में दिल्ली सफदरजंग पहुंचेगी। 16 सितंबर को ट्रेन विजयवाड़ा पहुंचेगी और 17 तारीख को शाम 6 बजे जालंधर पहुंचेगी। यात्रियों को रात्रि विश्राम की सुविधा यहीं पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन का होगा अमृतसर दौरा
4 of 6
18 सितंबर को सभी यात्रियों को सड़क मार्ग से अमृतसर ले जाएगा, जहां पर पूरे दिन उनको स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, वाघा सीमा घूमाया जाएगा। वहां से देर शाम यात्रियों को जालंधर वापस लाया जाएगा। रात्रि में ट्रेन फिर से चलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटरा पहुंचेगी। कटरा से सड़क मार्ग द्वारा यात्रियों को शाम तक श्रीनगर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
चार दिन होगी घाटी की सैर
5 of 6
20 सितंबर से लेकर के 23 सितंबर तक यात्रियों को कश्मीर घाटी की सैर करने का मौका मिलेगा। इसमें एक-एक दिन श्रीनगर, सोनमर्ग व गुलमर्ग का दौरा होगा। वहीं 23 को यात्री निशात बाग और शालीमार बाग घूम सकेंगे। 24 सितंबर को कटरा में आगमन के बाद सभी यात्री 25 सितंबर को दिल्ली आ जाएंगे, जहां से उन्हें हवाई मार्ग के जरिए चेन्नई, कोच्चि, विजयवाड़ा छोड़ा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।