{"_id":"5b7bb80842c792464625475d","slug":"airtel-thanks-offer-one-million-customers-avail-amazon-pay-gift-card-in-less-than-5-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"airtelThanks ऑफर हुआ सुपरहिट, 10 लाख ग्राहकों को मिला फायदा, फ्री में मिल रहा है 51 रुपया","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
airtelThanks ऑफर हुआ सुपरहिट, 10 लाख ग्राहकों को मिला फायदा, फ्री में मिल रहा है 51 रुपया
Tue, 21 Aug 2018 12:41 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
AIRTEL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एयरटेल ने पिछले सप्ताह 23वीं सालगिरह के मौके पर एयरटेलथैंक्स नाम से एक ऑफर पेश किया है जो कि सुपरहिट हो गया है। सिर्फ 5 दिनों में 10 लाख ग्राहकों को इसका फायदा मिला है। एयरटेल ने खुद इसकी पुष्टि की है। एयरटेल थैंक्स ऑफर के तहत कंपनी अपने सभी ग्राहकों को फ्री में 51 रुपये दे रही है जिसका इस्तेमाल आप रिचार्ज या खरीदारी के लिए कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे मिलेंगे फ्री में 51 रुपये।
2 of 5
airtel
अगर आपके पास भी एक स्मार्टफोन है और उसमें एयरटेल का प्रीपेड या पोस्टपेड सिम कार्ड है तो आपको 51 रुपये का अमेजॉन गिफ्ट कार्ड मिलेगा जिसे आप अमेजॉन पे वॉलेट में डाल सकेंगे और अमेजॉन से 51 रुपये का कोई प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। इस 51 रुपये का इस्तेमाल आप मोबाइल रिचार्ज के लिए भी कर सकते हैं।
3 of 5
airtel app
- फोटो : AmarUjala
इस ऑफर को अपने स्मार्टफोन में चेक करने के लिए एयरटेल एप को डाउनलोड करें और फिर उसमें लॉगिन करें। इसके बाद आपको एयरटेल थैंक्स का एक पोस्टर दिखेगा उस पर क्लिक करने के बाद अमेजॉन का 51 रुपये का एक गिफ्ट कार्ड दिखेगा। इसके बाद आपको गिफ्ट कार्ड का कोड कॉपी करना है और फिर अमेजॉन एप में एमजॉन पे में जाकर एड गिफ्ट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
airtel
इसके बाद कोडको पेस्ट करके ओके करना है। अब आपके अमेजॉन पे अकाउंट में 51 रुपये आ जाएगा जिसका इस्तेमाल आप रिचार्ज या कुछ खरीदने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए एयरटेल ने अमेजॉन पे के साथ साझेदारी की है।
विज्ञापन
5 of 5
amazon pay
यह ऑफर 31 अक्टूबर तक है। इस अवधि में 100 रुपये या इसके अधिक का रिचार्ज कराने वाले प्रीपेड ग्राहकों को और किसी भी इनफिनिटी प्लान लेने वालों ग्राहकों को यह ऑफर मिलेगा। साथ ही अगर आपने 13 अगस्त के बाद 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज कराया है तो यह ऑफर आपको मिलेगा। बता दें कि जिन ग्राहकों को यह ऑफर मिला है उनके एयरटेल एप में यह अपने आप दिखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।