फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी फाइव-स्टार होटल से कम नहीं है ये लग्जरी भारतीय ट्रेनें, ये हैं खासियतें

Wed, 20 Nov 2019 03:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 20 Nov 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
IRCTC luxury train Indian Railways you must know about
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय रेलवे की कई खासियतें हैं। भारतीय रेलवे जहां दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है, वहीं यह एक ऐसी संस्था भी है जहां दुनिया के सबसे ज्यादा लोग काम करते हैं। बहरहाल, यदि आप इंडियन रेलवे के जरिए भारत दर्शन का प्लान कर रहे हैं, तो आप लग्जरी ट्रेनों के बारे में जरूर जानें। भारतीय लग्जरी ट्रेन किसी फाइव-स्टार होटल से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

IRCTC luxury train Indian Railways you must know about

फाइव-स्टार होटल जैसी है महाराजा एक्सप्रेस

महाराजा एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की लग्जरी ट्रेन है। यह दुनिया की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह ट्रेन एक चलता-फिरता फाइव-स्टार होटल है। इस ट्रेन में यात्रा किसी शाही सफर से कम नहीं। यह ट्रेन दिल्ली या मुंबई से होती हुई आगरा, फतेहपुर सीकरी, ग्वालियर, रणथंबोर , वाराणसी, लखनऊ, जयपुर, बीकानेर, खजुराहो, उदयपुर स्टेशनों पर रुकती है। इस ट्रेन में 23 डिब्बे हैं और 88 यात्री सफर कर सकते हैं। 

सोने के लिए 14 केबिन

ट्रेन में यात्रियों के सोने के लिए 14 केबिन हैं। हर केबिन में फोन, एलसीडी टीवी, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर के साथ हर केबिन में बाथरूम की भी सुविधा है। इंडियन रेलवे की बाकी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री कभी कल्पना भी नहीं कर सकते कि हमेशा भीड़ और गंदगी के लिए फेमस रही कोई ट्रेन अंदर से इतनी खूबसूरत भी नजर आ सकती है। 

ट्रेन में है राजशाही सजावट

इस ट्रेन में राजशाही सजावट की गई है। खाने के लिए ट्रेन के भीतर बाकायदा एक पूरा डिब्बा है। यह दिखने में एक रेस्तरां जैसा लगता है। खास बात यह है कि यह खाना लजीज, बेहतरीन और सोने और चांदी के बर्तनों में परोसा जाता है। 

ट्रेन को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स

इस ट्रेन को साल 2015 और 2016 में सेवन स्टॉर लग्जरी अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस ट्रेन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रॉयल स्कॉटमैंन व इस्टर्न एंड ओरिएंटल एक्सप्रेस ट्रेनों से तुलना की जाती है।

IRCTC luxury train Indian Railways you must know about

15 लाख रुपये तक है किराया

महाराजा एक्स्प्रेस का मजा लेने के लिए आपको जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है। इस ट्रेन का किराया एक लाख पचास हजार से शुरू होकर करीब 15 लाख रुपये तक है। ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट की कीमत 1,93,490 रुपये से 15,75,830 रुपये तक रखी गई है।

भारत की इस स्पेशल महाराजा ट्रेन के बारे में और इसके किराये के बारे में ज्यादा जानकारी आप इसकी वेबसाइट the-maharajas.com पर जाकर हासिल कर सकते हैं। उपरोक्त लेख में बताए गए ट्रेन के किराए और टिकट के दाम में परिर्वतन संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC luxury train Indian Railways you must know about
पैलेस ऑन व्हील्स

पैलेस ऑन व्हील्स

भारत में सबसे पहले 26 जनवरी 1982 को पहली लग्जरी ट्रेन दिल्ली से शुरू की गई थी, वो थी 'पैलेस ऑन व्हील्स'। उस समय लग्जरी ट्रेनों में एकमात्र यही ट्रेन थी, जो विदेशी सैलानियों को भी बहुत लुभाती थी। 23 कोच की इस शाही रेलगाड़ी में 14 सैलून, एक स्पा कोच, दो महाराजा-महारानी रेस्टोरेंट और एक रिसेप्शन कम बार कोच हैं। इसमें 104 पर्यटक राजसी अंदाज में यात्रा कर सकते हैं। 

इस ट्रेन की तारीफ में जितने कसीदे पढ़े जाए उतने कम हैं। इस ट्रेन की लोकप्रियता इस हद तक हैं कि भारत का लगभग हर जागरूक व्यक्ति द पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन को जानता होगा। यह भारत की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक हैं। इस लग्जरी ट्रेन में सफर के लिए बेंचमार्क निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन लगभग 35 वर्ष पुरानी हैं लेकिन आज भी यह दुनियी की लग्जरी ट्रेनों की लिस्ट में शामिल हैं। 

विज्ञापन
IRCTC luxury train Indian Railways you must know about
पैलेस ऑन व्हील्स

इतना है किराया

पैलेस ऑन व्हील्स के डीलक्स कैबिन में एक रात के लिए एक यात्री का किराया 51,900 रुपये है। वहीं दो लोगों के लिए यह 39,000 रुपये है। सुपर डीलक्स कैबिन में एक रात के लिए एक यात्री का किराया 1,08,000 रुपये है। वहीं दो लोगों के लिए यह 54,000 रुपये है। 

किराए से जुड़ी अन्य जानकारी आपको https://www.thepalaceonwheels.org/price.html इस लिंक से मिल जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed