{"_id":"5dd3f2078ebc3e54e379165c","slug":"jio-to-raise-prices-in-few-weeks-after-airtel-vodafone-and-idea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद Jio के प्लान भी होंगे महंगे","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद Jio के प्लान भी होंगे महंगे
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jio tariff price hike
- फोटो : jio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के बाद अब रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान महंगे करने का एलान किया है। रिलायंस जियो ने अपने एक बयान में कहा है कि अगले कुछ सप्ताह में जियो के टैरिफ प्लान महंगे होंगे, हालांकि कंपनी ने नई कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
2 of 5
airtel
वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाने के पीछे सरकार द्वारा वसूले जाने वाले AGR का हवाला दिया है, हालांकि वोडाफोन आईडिया और एयरटेल को ज्यादा पैसे देने हैं। कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के रूप में 44,200 करोड़ रुपये समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) 90 दिनों के अंदर भुगतान करने को कहा है।
3 of 5
vodafone idea
बता दें कि सोमवार को ही पहले वोडाफोन-आइडिया ने एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने का एलान किया और उसके बाद एयरटेल ने भी अपने एक बयान में कहा कि एक दिसंबर से उसके भी प्लान महंगे होंगे। इन दोनों कंपनियों ने भी नई कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vodafone idea
- फोटो : Self
बता दें कि कुछ दिन पहले ही जियो ने इंटरकनेक्टेड चार्ज (आईयूसी) के तौर पर छह पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग चार्ज लेने का एलान किया है, हालांकि आईयूसी चार्ज आपको सिर्फ तभी देने होंगे जब आप जियो के नेटवर्क से किसी अन्य नेटवर्क पर कॉल करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
reliance jio
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि ट्राई की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 अगस्त से लेकर 30 सितंबर 2019 तक इन दो महीनों में 69,83,146 लोग जियो से जुड़े हैं, जबकि 23,84,610 लोगों ने एयरटेल के साथ छोड़ा है। इसी कड़ी में 25,76,726 लोगों ने वोडाफोन-आइडिया को बाय-बाय कहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि बीएसएनएल पर लोगों को भरोसा कायम है, क्योंकि इन दो महीनों में 73,7,928 लोग बीएसएनएल से जुड़े हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।