हाल ही के दिनों में देश के कई पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के व्हाट्सएप अकाउंट हैक हुए थे, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया कंपनियों पर डाटा की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। इतना ही नहीं हैकर्स भी अब एप, मैसेज और वीडियो के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। साथ ही निजी जानकारी लीक या चोरी करते हैं।
Google ने शाओमी के इस एप को किया ब्लॉक, यूजर्स की निजी जानकारी कर रहा था हैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ने क्विक एप को किया ब्लॉक
दरअसल, टेक कंपनी गूगल ने चीनी कंपनी शाओमी के क्विक एप्स (Quick apps) को प्रोटेक्ट पॉलिसी के तहत ब्लॉक कर दिया है। यह जानकारी शाओमी के कई यूजर्स ने ट्विटर पर ट्वीट कर शेयर की हैं। वहीं, यह एप यूजर्स की कॉल, फोटो, वीडियो और मैसेज जैसी निजी जानकारी को हैक करता था।
आपको बता दें गूगल ने इस एप को अपडेट होने के बाद 14 नवंबर को ब्लॉक किया है। लेकिन अब तक गूगल ने एप को प्ले स्टोर से हटाने को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, दूसरी तरफ शाओमी ने भी इस मामले को लेकर बयान नहीं दिया है।
क्विक एप ने यूजर्स की जानकारी को किया हैक
रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी के क्विक एप ने अप्रैल में कई यूजर्स की अनुमति के बिना फोन में कई थर्ड पार्टी एप्स डाउनलोड किए थे। साथ ही इस एप ने यूजर्स के फोन की आईएमआई, आईएमएसआई, सिम नंबर, ऑडियो, वीडियो, कॉल्स और मैसेज को ट्रेक किया था। इसके अलावा एप ने एनालेटिकल डैशबोर्ड के जरिए यूजर्स की सारी जानकारी अपने सर्वर पर पहुंचाता था। वहीं, दूसरी तरफ इस एप ने स्क्रीन और ब्राउजर को लॉक करने की कोशिश की थी।
क्विक एप गूगल प्ले स्टोर पर नहीं है उपलब्ध
शाओमी का क्विक एप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। वहीं, यह एप शाओमी के एमआईयूआई इकोसिस्टम पर मौजूद है, लेकिन इसको अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकता है।
गूगल ने अक्टूबर में इन एप्स को प्लेटफॉर्म से हटाया
बता दें कि गूगल ने अक्टूबर में अपने प्लेटफॉर्म से Feel Camera HD, Filter Photo Frame, Lens Flares, Magic Effect, QR Code Scanner, Super Mark, Photo Effect Pro, Art Filter, Lie Detector prank और New Hair Fashion जैसे एप्स को हटा दिया था।