फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गूगल से नंबर लेकर ऑनलाइन मंगाई वाइन, खाते से गायब हो गए 1.90 लाख रुपये

Mon, 18 Nov 2019 07:17 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 18 Nov 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Order wine online with google search number loses Rs1.90 lakhs know how to  be safe
डेमो - फोटो : amar ujala

आजकल अधिकतर लोग घर बैठे ऑनलाइन सामान मंगा रहे हैं। कुछ लोग खाना मंगा रहे हैं तो कुछ लोग घरेलू सामान और कुछ लोग वाइन तक ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं, लेकिन आपको भी बात-बात पर ऑनलाइन शॉपिंग करने की आदत है तो थोड़ा सावधान रहिए, क्योंकि घर बैठे वाइन मंगाने की चाहत एक कारोबारी को भारी पड़ गई है और उसके खाते से एक लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला....


 

Order wine online with google search number loses Rs1.90 lakhs know how to  be safe
Google - फोटो : पेक्सेल्स

यह पूरा मामला गाजियाबाद के सराय नजर अली का है जहां के रहने वाले कार्तिक गोयल ने गूगल पर वाइन दुकान के बारे में सर्च की और रिजल्ट में मिले एक नंबर पर फोन किया। इसके बाद 2,900 रुपये कीमत वाली वाइन की बोतल की ऑनलाइन डिलीवरी का ऑर्डर दे दिया। 
 

Order wine online with google search number loses Rs1.90 lakhs know how to  be safe
demo

इसके बाद ठगों ने उनके डेबिट कार्ड की डिटेल लेकर एक लाख 90 हजार रुपये का चूना लगा दिया। जांच में पता चला कि जिस वाइन शॉप को उन्होंने फोन किया था, वहां पर कोई दुकान ही नहीं है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। अगली स्लाइड में जानें कैसे हुए ठगी...

विज्ञापन
विज्ञापन
Order wine online with google search number loses Rs1.90 lakhs know how to  be safe
upi

सर्च रिजल्ट में मिले नंबर पर कार्तिक ने कॉल किया इसके बाद उन्होंने यूपीआई के जरिए 2,900 रुपये का पेमेंट किया। इसके बाद उनसे 40 रुपये होम डिलीवरी के नाम मांगा गया और यह पेमेंट कार्ड से करने के लिए कहा गया। ठगों ने कार्तिक से कार्ड डिटेल मांगा और इन्होंने दे भी दिया। 
 

विज्ञापन
Order wine online with google search number loses Rs1.90 lakhs know how to  be safe
hacker - फोटो : Lifewire

इसके बाद खाते से 9,100 रुपये कट गए। कार्तिक ने फिर से कॉल किया तो ठगों ने कहा कि गलती से कट गया है, आपका डेबिट कार्ड पेमेंट नहीं ले पा रहा है, दूसरा कार्ड बताइए। इसके बाद कार्तिक ने अपने भाई के कार्ड की डिटेल दे दी। इसके बाद पांच बार में खाते से एक लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। अगली स्लाइड में जानें गूगल से मिले नंबर पर क्यों नहीं करना चाहिए फोन...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed