फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके Whatsapp पर आया यह वीडियो, तो हो जाए सावधान, नहीं तो हैक होगी निजी जानकारी

Mon, 18 Nov 2019 07:14 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Mon, 18 Nov 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Report Revails Pegasus Like Spyware Targeting Your Whatsapp And Other Details
Android Apps capable of stealing WhatsApp data

सभी लोग आज के समय में मैसेजिंग के साथ फोटो और वीडियो शेयरिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही इस प्लेटफॉर्म के जरिए जरिए वीडियो और वॉयस कॉल की जा सकती है। लेकिन कुछ दिनों पहले ही इस्रायल की जासूसी कंपनी एनएसओ (NSO) ने पेगासस के जरिए भारतीय पत्रकारों का व्हाट्सएप हैक किया था। वहीं, दूसरी तरफ हाल ही एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे जानकारी मिली है कि हैकर्स पेगासस जैसे स्पाईवेयर के जरिए एमपी 4 वीडियो भेजकर लोगों के व्हाट्सएप हैक कर रहे हैं।

Report Revails Pegasus Like Spyware Targeting Your Whatsapp And Other Details
whatsapp - फोटो : whatsapp

वीडियो के जरिए डाटा करते है हैक

दरअसल, हैकर्स लोगों को अपना निशाना बनाने के लिए उनके व्हाट्सएप पर अग्यात नंबर से मैलवेयर (वायरल) वाली एमपी4 वीडियो (MP4 Videos) फाइल भेजते हैं। इस तरह की वीडियोज को डाउनलोड करने से यूजर्स का निजी डाटा हैक हो जाता है। वहीं, इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी) को इस खतरे की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत इस वायरस को 'High Severity' की कैटेगरी में डाल दिया था।

Report Revails Pegasus Like Spyware Targeting Your Whatsapp And Other Details
Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling

वीडियो के जरिए हैक हो सकती है जानकारी

इस्रायल की जासूसी कंपनी एनएसओ ने पेगासस स्पाइवेयर के जरिए लाखों व्हाट्सएप यूजर्स की जानकारी हैक की थी। इस मामले पर फेसबुक ने कहा था कि बफर ऑवरफ्लो होने की वजह से व्हाट्सएप को एमपी 4 फॉर्मेट वाले वीडियो से डाटा चोरी किया जा सकता है। वहीं, सीईआरटी को भी पेगासस अटैक के समय वीडियो से हैकिंग की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Report Revails Pegasus Like Spyware Targeting Your Whatsapp And Other Details
Agent Smith android Virus - फोटो : सांकेतिक

एंड्रॉयड से लेकर विंडो तक हो सकते है हैक

रिपोर्ट के मुताबिक, इस तकनीकी खामी का फायदा उठाते हुए हैकर्स डॉस, एंड्रॉयड, आईओएस और विंडो के प्लेटफॉर्म को आसानी से हैक कर पाते हैं। इसके साथ ही साइबर अटैकर्स अंजान नंबर से यूजर्स के व्हाट्सएप पर वायरस से ग्रसित वीडियो भेजकर डिवाइस में मैलवेयर वाले प्रोग्राम या एप्स इंस्टॉल कर देते हैं। हालांकि, व्हाट्सएप ने इस समस्या को ठीक करने के लिए नया सिक्योिटी पैच जारी किया है। फिलहाल सोशल मीडिया कंपनी ने इस हैकिंग से जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन
Report Revails Pegasus Like Spyware Targeting Your Whatsapp And Other Details
whatsapp

व्हाट्सएप ने ठोका एनएसओ ग्रुप पर मुकदमा

व्हाट्सएप (Whatsapp) ने इस्रायल की जासूसी कंपनी एनएसओ ग्रुप (NSO) पर भारतीय पत्रकारों और समाजिक कार्यकर्ताओं की जासूसी का आरोप लगाया था। व्हाट्सएप ने हैकिंग की पुष्टि करते हुए इस्रायल की जासूसी कंपनी पर मुकदमा भी ठोका था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed