फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio के इन प्लान में मिलता है बंपर डाटा, सिर्फ 101 रुपये में 1GB डाटा

Mon, 18 Nov 2019 06:11 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Mon, 18 Nov 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Offers Cheapest Data Packs To Users Know How To Grab It
reliance jio - फोटो : amar ujala

रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद से सभी कंपनियों के बीच डाटा पैक्स को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। उपभोक्ताओं को इस वजह से कम कीमत के शानदार डाटा प्लांस मिले हैं। वहीं, दूसरी तरफ अब कंपनियों ने लोगों की इंटरनेट खपत को ध्यान में रखकर डाटा वाउचर्स उतारे हैं, जिनमें उम्मीद से ज्यादा डाटा मिल रहा है।

Reliance Jio Offers Cheapest Data Packs To Users Know How To Grab It
Jio - फोटो : amar ujala

अगर आपका भी काम मौजूदा प्लान में मिल रहे डाटा पैक से नहीं चल रहा है तो आपके लिए जियो के पास चुनिंदा प्लांस हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल जियो के पास पांच ऐसे प्लांस हैं जिनमें कम कीमत में बंपर डाटा मिलता है। जियो ने इन प्लांस को 4जी डाटा वाउचर नाम दिया है। बता दें कि इन पैक्स में केवल डाटा ही मिलेगा। आप कॉलिंग नहीं कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं जियो के डाटा पैक्स के बारे में...

Reliance Jio Offers Cheapest Data Packs To Users Know How To Grab It
JIO - फोटो : JIO

रिलायंस जियो का 11 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो ने इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर इस पैक को लॉन्च किया है। यूजर्स को इस प्लान में 400 एमबी डाटा मिलेगा। लेकिन अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस की सुविधा नहीं दी गई है। वहीं, इस प्लान की समय सीमा मौजूदा प्रीपेड प्लान की वैधता के बराबर होगी। उदाहरण के तौर पर अगर आपके 98 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है, तो इस 4जी वाउचर की समय सीमा 28 दिन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reliance Jio Offers Cheapest Data Packs To Users Know How To Grab It
jio - फोटो : jio

रिलायंस जियो का 21 रुपये वाला प्लान

जियो के यूजर्स को इस 4जी वाउचर में एक जीबी तक डाटा मिलेगा। वहीं, इस पैक की वैधता आपके मौजूदा प्रीपेड प्लान की समय सीमा के समान होगी। इसमें भी आपको वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Reliance Jio Offers Cheapest Data Packs To Users Know How To Grab It
jio

रिलायंस जियो का 51 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को वाउचर में तीन जीबी डाटा की सुविधा देगा। लेकिन उपभोक्ताों को कॉलिंग और एसएमएस की सेवा नहीं मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैलिडिटी आपके करंट प्रीपेड प्लान के वैधता के बराबर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed