दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपने सबसे सस्ते नौ और 21 रुपये वाले प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। उपभोक्ताओं को इन रिचार्ज पैक्स में वॉयस कॉलिंग के साथ डाटा की सुविधा मिलेगी। हाल ही के दिनों में कंपनी ने 59 रुपये वाला प्लान पेश किया था, जिसमें यूजर्स को प्रतिदिन एक जीबी डाटा मिलता है। वहीं, इससे पहले रिलायंस जियो ने 19 और 52 रुपये वाले डाटा पैक्स को बंद किया कर दिया था। तो चलिए जानते हैं वोडाफोन के लेटेस्ट प्रीपेड प्लान के बारे में...
Vodafone के सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान हुए लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोडाफोन का नौ रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यूजर्स को इस प्लान में बिना एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलेगी। साथ ही एक दिन के लिए 100 एमबी डाटा समेत 100 एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, इस प्रीपेड पैक की वैधता सिर्फ दो दिनों की है।
वोडाफोन का 21 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
दूसरी तरफ यूजर्स 21 रुपये वाले प्लान से किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इस पैक में यूजर्स को 150 एमबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी एक ही दिन की है।
उदाहरण के तौर पर अगर यूजर्स आज इस पैक को रात 12 बदे लेते हैं, तो यह प्लान अगले दिन रात 12 बजे खत्म हो जाएगा। आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया ने इससे पहले भी अपने सभी प्लान्स में से एफयूपी लिमिट को हटा दिया था।
वोडाफोन का 59 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन एक जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स इस प्लान के जरिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। वहीं, इस पैक की वैधता सात दिनों की है।
रिलायंस जियो ने इन प्रीपेड प्लान्स को किया बंद
रिलायंस जियो ने आईयूसी (IUC) चार्ज लगाने के कुछ दिनों बाद ही 19 और 52 रुपये वाले रिचार्ज पैक को बंद किया था। वहीं, जियो ने अक्टूबर में आईयूसी के चार पैक्स भारतीय बाजार में उतारे थे। उपभोक्ताओं को 19 रुपये वाले रिचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग और 150 एमबी डाटा मिलता था।
इसके साथ ही 20 एसएमएस की सुविधा भी दी गई थी। वहीं, दूसरी तरफ 52 रुपये वाले रिचार्ज पैक में उपभोक्ताओं को 1.05 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल दी जाती थी। इसके अलावा 70 एसएमएस का फायदा भी मिलता था।