फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा 420 जीबी डाटा, ऐसे उठाएं फायदा

Sun, 17 Nov 2019 11:27 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 17 Nov 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
BSNL Offers 420GB Data To Users In Rs 998 Prepaid Plan Know How To Grab It
bsnl
सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने पुराने और नए उपभोक्ताओं के लिए रिवाइवल पैक्स के तहत 998 रुपये वाला नया प्रीपेड एसटीवी प्लान लॉन्च किया है। कंपनी इस रिचार्ज पैक के जरिए ज्यादा-से-ज्यादा यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।
BSNL Offers 420GB Data To Users In Rs 998 Prepaid Plan Know How To Grab It
बीएसएनएल - फोटो : PTI

वहीं, यूजर्स को 998 रुपये के प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन दो जीबी डाटा (कुल 420 जीबी डाटा) मिलेगा। सूत्रों की मानें तो बीएसएनएल इस पैक के जरिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन जैसी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देगा। वहीं, यह प्रीपेड प्लान केवल केरल के यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन अन्य सर्कल्स में इस प्लान को कब पेश किया जाएगा, इसकी अधिक जानकारी नहीं मिली है।

BSNL Offers 420GB Data To Users In Rs 998 Prepaid Plan Know How To Grab It
भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet

बीएसएनएल का 998 रुपये वाला प्लान 

यूजर्स को कंपनी के इस प्लान में सिर्फ दो जीबी डाटा (कुल 420 जीबी डाटा) ही मिलेगा। साथ ही उन्हें वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाएगी। वहीं, इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इससे पहले कंपनी ने 997, 365 और 97 रुपये वाले प्रीपेड पैक्स भारतीय बाजार में उतारे थे।   
 
आपको बता दें कि फ्रीबीइस ऑफर (Freebies Offer) के तहत कंपनी अपने यूजर्स को प्रतिदिन दो जीबी डाटा सिर्फ 210 दिनों (सात महीने) के लिए देगी। इसके अलावा यूजर्स को पहले दो महीने के लिए कॉलर ट्यून की सुविधा भी मिलेगी। अगर उपभोक्ता डाटा को समय से पहले खत्म कर देते हैं, तो उनकी इंटरनेट स्पीड को कम कर 40 केबीपीएस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL Offers 420GB Data To Users In Rs 998 Prepaid Plan Know How To Grab It
jio gigafiber - फोटो : jio

जियो ने भी पेश किया 251 रुपये वाला पैक

रिलायंस ने बिना कॉलिंग और एसएमएस वाला रिचार्ज पैक लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को सिर्फ दो जीबी डाटा की सुविधा मिलती है। वहीं, इस डाटा प्लान की वैधता 51 दिनों की है।

विज्ञापन
BSNL Offers 420GB Data To Users In Rs 998 Prepaid Plan Know How To Grab It
फोन

डाटा और कॉम्बो प्लान में से कौन है बेहतर

डाटा पैक्स कॉम्बो प्लान से इसलिए बेहतर हैं, क्योंकि यूजर्स को इनमें ज्यादा समय सीमा दी जाती है। वहीं, दूसरी तरफ कॉम्बो पैक में कॉलिंग और एसएमएस की सेवा होने से यूजर्स को इनमे कम वैधता मिलती है। इसके अलावा यूजर्स इन डाटा पैक्स से व्हाट्सएप समेत कई कॉलिंग एप्स के जरिए कॉल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed