लोगों के बीच हाई स्पीड इंटरनेट स्पीड की मांग को देखते हुए तमाम कंपनियों ने प्रीपेड से लेकर ब्रॉडबैंड तक के प्लान्स उतारे हैं। लेकिन हाल ही में वीडियो स्ट्रीमिंग साइट नेटफिल्क्स ने डाटा जारी किया है, जिसमें रिलायंस जियो गीगा फाइबर की इंटरनेट स्पीड दूसरी कंपनियों की तुलना में बहुत कम रही है।
जियो गीगा फाइबर को इंटरनेट की स्पीड के मामले में मिली पटखनी, जानें कौन है सबसे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्टूबर में जियो की स्पीड हुई थी कम
इससे पहले भी रिलायंस जियो गीगाफाइबर की इंटरनेट स्पीड में कमी आई थी। नेटफिलक्स की रिपोर्ट में 7 स्टार डिजिटल इंटरनेट ब्रॉडबैंड कंपनी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। साथ ही इस कंपनी की औसतन स्पीड 3.74 एमबीपीएस स्पीड रही है।
स्पेक्ट्रा ब्रॉडबैंड कंपनी ने हासिल किया दूसरा स्थान
रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेक्ट्रा ब्रॉडबैंड कंपनी ने हाई इंटरनेट स्पीड की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, दिल्ली और कई चुनिंदा शहरों के यूजर्स इस कंपनी की सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही कंपनी की स्पीड में बहुत सुधार भी देखने को मिला है।
एयरटेल एक्सट्रीम ने तीसरा स्थान किया प्राप्त
दूसरी तरफ एयरटेल एक्सट्रीम ने 3.64 एमबीपीएस की स्पीड के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। एक्ट फाइबरनेट कंपनी पांचवें स्थान पर काबिज है। इसका मतलब है कि दिग्गज कंपनियों के मुकाबले छोटी कंपनियां देश के लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट स्पीड ऑफर कर रही हैं।
जियो गीगाफाइबर के प्लान्स
प्लान्स की बात करें तो जियो गीगाफाइबर के प्लान की शुरुआती कीमत 700 रुपये है और सबसे महंगा प्लान 10 हजार रुपये का है। 700 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी, वहीं प्रीमियम प्लान के साथ यह 1 जीबीपीएस हो जाएगी।