फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Airtel vs Jio vs Vodafone : इन रिचार्ज प्लान में मिलेगा इतना जीबी डाटा, पढ़ें पूरी लिस्ट

Fri, 15 Nov 2019 06:05 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 15 Nov 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Airtel vs Jio vs Vodafone Prepaid Plans Under 500 Users Get 3 GB Data Know Full List
Jio vs Airtel vs Vodafone

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने हाल के दिनों में भारतीय बाजार में कई प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं, जिनकी वजह से प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। वहीं, यूजर्स को इन रिचार्ज पैक्स में डाटा, एसएमएस और वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिली हैं। लेकिन रिलायंस जियो के यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क चुकाना पड़ रहा हैं। 





तो दूसरी तरफ एयरटेल और वोडाफोन के यूजर्स अनलिमिटेड कॉल का फायदा उठा रहे हैं। इसके अलावा कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को जी5, नेटफ्लिक्स, विंक म्यूजिक, जियो सावन और जियो सिनेमा जैसे एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी है। आपको बता दें कि दूसरी तिमाही में एयरटेल वोडाफोन और आइडिया को महा घाटा हुआ है। आइए जानते हैं तीनों कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स की पूरी लिस्ट...

Airtel vs Jio vs Vodafone Prepaid Plans Under 500 Users Get 3 GB Data Know Full List
airtel

एयरटेल के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

एयरटेल ने जियो और अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए 299 रुपये का रिचार्ज प्लान बाजार में उतारा है। ग्राहकों को इस प्रीपेड पैक में 2.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। साथ ही 100 एसमएस समेत एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी गई है। वहीं, कंपनी के इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।

Airtel vs Jio vs Vodafone Prepaid Plans Under 500 Users Get 3 GB Data Know Full List
Jio GigaFiber plan - फोटो : amar ujala

रिलायंस जियो के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

जियो ने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए 299 रुपये के प्लान पेश किया है। इस पैक में यूजर्स को प्रतिदिन तीन जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा उन्हें 124 आईयूसी मिनट भी दिए जाएंगे। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।


रिलायंस जियो ने हाल ही में 333 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था। ग्राहकों को इस प्रीपेड पैक में दो जीबी डाटा मिल रहा है। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। साथ ही अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट दिए गए हैं। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Airtel vs Jio vs Vodafone Prepaid Plans Under 500 Users Get 3 GB Data Know Full List
vodafone

वोडाफोन के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स 

वोडाफोन ने भी एयरटेल और जियो को चुनौती देने के लिए 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। उपभोक्ताओं को इस रिचार्ज पैक में तीन जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है। वहीं, इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है।

विज्ञापन
Airtel vs Jio vs Vodafone Prepaid Plans Under 500 Users Get 3 GB Data Know Full List
vodafone idea offer

एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया को हुआ घाटा

वोडाफोन और आइडिया को दूसरी तिमाही में 50,921 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इससे पहले पिछले साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को 4,947 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तो दूसरी तरफ एयरटेल को जुलाई-सितंबर, 2019 तिमाही में 23,045 करोड़ रुपये का भारी भरकम घाटा झेलना पड़ा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed