फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एपल का Siri जल्द ही समझेगा आपकी फीलिंग, पढ़ सकेगा चेहरे के हाव-भाव

Fri, 15 Nov 2019 02:26 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 15 Nov 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Apple Siri Soon Recognize And Reads Your Facial Expressions Know About It
एपल - फोटो : PTI

गूगल और एपल जैसी टेक कंपनियों ने अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के माध्यम से लोगों की जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। यूजर्स गूगल असिस्टेंट और एपल सीरी को सिर्फ कमांड देकर ही इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही तकनीक के क्षेत्र में ऐसे कंप्यूटर्स और रोबोट्स मौजूद हैं, जो केवल एक कमांड पर ही सभी काम कर देते हैं।

Apple Siri Soon Recognize And Reads Your Facial Expressions Know About It
Apple SIRI

लेकिन भावनाओं (फीलिंग) को ना समझने की वजह से इन डिवाइसेज को इंसानों से कम आंका जाता है। रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि एपल जल्द ही सीरी का नया वर्जन लेकर आने वाला है, जो यूजर्स की भावनाओं और चेहरे के हाव-भाव (एक्सप्रेशन) को समझ सकेगा।

Apple Siri Soon Recognize And Reads Your Facial Expressions Know About It
एप्पल कंपनी - फोटो : Pixabay

एपल ने फाइल किया पेटेंट

आईफोन निर्माता कंपनी एपल ने सीरी के लेटेस्ट वर्जन को लेकर नया पेटेंट फाइल किया है, जिसमें यह वॉयस असिस्टेंट यूजर्स के एक्सप्रेशन और भावनाओं को पढ़ सकेगा। रिपोर्ट की अनुसार, सीरी जल्द ही यूजर की कमांड से चेहरे के भाव को समझने की कोशिश करेगा। वहीं, अन्य रिपोर्ट्स से जानकारी मिली हैं कि सीरी कई बार यूजर्स की कमांड को सही से नहीं समझ पाता है। इसके पीछे की वजह है कि कमांड के साथ यूजर के किस तरह के हाव-भाव या भावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Siri Soon Recognize And Reads Your Facial Expressions Know About It
apple siri

सीरी जल्द यूजर का चेहरा करेगा रीड

एपल ने कहा है कि हम सीरी में एक खास तरह की वेरिफिकेशन लेयर को जोड़ेंगे, जो यूजर्स की कमांड के साथ उसके इमोशन को समझेगा। उदहारण के तौर पर सीरी यूजर्स के चेहरे को देखकर पता लगाएगा कि वह गुस्सा है या फिर खुश है।
विज्ञापन
Apple Siri Soon Recognize And Reads Your Facial Expressions Know About It
apple - फोटो : @dreamfloorstore / Twitter

कोडिंग सिस्टम को होगा इस्तेमाल

एपल की तरफ से दायर पेटेंट के अनुसार, चेहरे का डाटा कलेक्ट करने के लिए सीरी माइक्रोफोन, कैमरा और ऑडियो इनपुट की मदद लेगा। साथ ही कंपनी का फेशियल ऐक्शन कोडिंग सिस्टम यूजर्स के एक्सप्रेशन और उनसे जुड़े डाटा को फीड करेगा। आपको बता दें कि यह सिस्टम 70 के दशक में आया था और यूजर के चेहरे के हाव-भाव को समझता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed