फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triumph Tiger 900 का नया टीजर वीडियो आया सामने, यहां जानें कब होगी लॉन्चिंग

Fri, 15 Nov 2019 12:30 PM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 15 Nov 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Triumph Tiger 900 New Teaser Video Know Launch Details New Video Revealed How Is Its First Look
ट्रायम्फ टाइगर 900

नई Triumph Tiger 900 बाइक को दो संस्करणों Rally और GT में तीन दिसंबर 2019 को वैश्विक स्तर पर पेश किया जाएगा। एक ताजा वीडियो में इसका फर्स्ट लुक सामने आया है। दरअसल, ट्रायम्फ मोटरसाइकल लिमिटेड (Triumph Motorcycles Ltd) ने  एक छोटा टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें कंपनी ने दिसंबर में लॉन्च होने जा रही अपनी टाइगर रेंज की बाइक को प्रदर्शित किया है।



इस टीजर में बताया गया है कि नई टाइगर 900 दो संस्करण Rally और GT में उपलब्ध होगी। इस बाइक के जरिए मिडिलवेट ट्रायम्फ टाइगर को एक नया रूप देने जैसा है, जो 900 सीसी इंजन वाले सेगमेंट में टक्कर देगी। साथ ही इसके दोनों मॉडल में से एक हार्ड-कोर ऑफ-रोड ओरिएंटेड Rally संस्करण, जबकि दूसरा लंबी दूरी के लिए रोड ओरिएंटेड GT संस्करण होगा।

Triumph Tiger 900 New Teaser Video Know Launch Details New Video Revealed How Is Its First Look
ट्रायम्फ टाइगर 900

टीजर वीडियो में 'नई टाइगर 900 की Rally और GT रेंज। एडवेंचर, ट्रांस्फॉर्म्ड। मंगलवार 3 दिसंबर को शाम 7 बजे (जीएमटी)।' लिखा गया है। हालांकि ट्रायम्फ ने अब तक अपनी इस नई बाइक के बारे में बहुत ज्यादा खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे दोनों संस्करण कंपनी के वर्तमान में बाजार में मौजूद एक्ससी और एक्सआर रेंज को पीछे छोड़ सकते हैं।

Triumph Tiger 900 New Teaser Video Know Launch Details New Video Revealed How Is Its First Look
ट्रायम्फ टाइगर 900

टीजर वीडियो में दिखाई गई बाइक में एलईडी स्पॉटलाइट्स का पेयर दिखाया गया है। इसके साथ एक पट्टी वाली डीएलआर दिखाई गई है जो हेडलाइट के ऊपर है, संभवत: इसमें एक बार फिर से एलईडी दी जा सकती है। यूएसडी फोर्क का ऊपरी हिस्सा गोल्ड फिनिश भी दिखाई देता है, जो संकेत देता है कि ट्रायम्फ इसे एक इकाई के रूप में उपयोग कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Triumph Tiger 900 New Teaser Video Know Launch Details New Video Revealed How Is Its First Look
Triumph Speed Twin

ट्रायम्फ वेबसाइट पर एक लंबी अवधि का वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें क्लोज-अप्स और फास्ट कट्स दिखाए गए हैं, जिसमें नए टाइगर 900 की झलक अलग-अलग ढंग से प्रदर्शित की गई है। संभव है कि नई ट्रायम्फ टाइगर 900 इस रेंज में मौजूद टाइगर 800 की जगह ले लेगी, और इसके इंजन में रिप्लेस कर देगी। नई बाइक का प्रदर्शन भी बेहतर होगा जो नए यूरोपीय उत्सर्जन नियमों को पूरा करने वाली होगी।

विज्ञापन
Triumph Tiger 900 New Teaser Video Know Launch Details New Video Revealed How Is Its First Look
Triumph rocket 3 2019

ट्रायम्फ ने नई बाइक के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसके नए इंजन की पावर 100 बीएचपी ज्यादा होगी। साथ ही यह पूरी तरह से नए इलेक्ट्रॉनिक्स सूट के साथ आएगा, जो संभवतः एक आईएमयू द्वारा संचालित है और कॉर्नरिंग एबीएस के साथ है। इसमें कई राइडिंग मोड्स के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, थ्रोटल रिस्पॉन्स और एबीएस सेटिंग्स में कस्टमाइजिंग ऑप्शन भी होगा।

चेसिस और सस्पेंशन पर फिर से नए सिरे से काम किया गया होगा। नई टाइगर 900 का फ्रंट एंड पूरी तरह से रिडिजाइन किया हुआ होगा जो इसके लुक को स्पोर्ट करेगा। इस नई बाइक को साल 2020 के मध्य तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed