फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप भी भूल गए हैं स्मार्टफोन का स्क्रीन लॉक, तो इन तरीकों से खोलें फोन

Thu, 14 Nov 2019 04:27 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 14 Nov 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
How To Unlock Android Phone Pattern Lock Without Losing Data
smartphone

आज के दौर में हर एक व्यक्ति स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। साथ ही लोग अपने फोन में स्क्रीन लॉक लगाते हैं, जिससे कोई दूसरा व्यक्ति उनके फोन तांक-झांक ना कर सके। लेकिन कई बार होता है कि लोग किसी कारणवश फोन का स्क्रीन लॉक पैटर्न भूल जाते हैं, जिसके बाद फोन अनलॉक करने के लिए फॉर्मेट करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए हम आपको चार ऐसे तरीके बताने जा रहे है, जिससे आप आसानी से फोन अनलॉक कर सकेंगे।

How To Unlock Android Phone Pattern Lock Without Losing Data
Unlock Android Phone Pattern - फोटो : amar ujala

एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर की लें मदद

एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर गूगल के अकाउंट से लिंक होता है। यूजर्स अगर फोन का लॉक भूल जाते हैं, तो वह दूसरे डिवाइस में गूगल लॉगइन कर एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर पर फोन को सर्च कर सकते हैं। इसके बाद आप आसानी से स्मार्टफोन को अनलॉक कर पाएंगे। लेकिन इसके लिए फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
How To Unlock Android Phone Pattern Lock Without Losing Data
fraud on phone - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

फॉरगेट पैटर्न फीचर की लें सहायता

अगर आप पांच बार से ज्यादा फोन का पैटर्न गलत एंटर करते है, तो फोन आपको ट्राई एगेन इन 30 सेकेंड का मैसेज दिखाता है। इसके बाद आपको तुंरत मैसेज के आसपास क्लिक करना होगा। अब आपको फॉरगॉट पैटर्न का ऑप्शन दिखाई देगा। ईमेल के जरिए आप लॉगइन कर फोन का नया पैटर्न सेट कर सकेंगे। इससे आपके डाटा डिलीट नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Unlock Android Phone Pattern Lock Without Losing Data
Unlock Android Phone Pattern - फोटो : amar ujala

फाइंड माय मोबाइल 

अगर आप सैमसंग का फोन का इस्तेमाल करते है, तो फाइंड माय मोबाइल सेवा का इस्तेमाल कर सकते है। आपको सबसे पहले https://findmymobile.samsung.com/ इस लिंक पर जाकर अकाउंट बनाना होगा। अब आप इसमें लॉक माय स्क्रीन पर टैप कर डिवाइस को अनलॉक कर सकेंगे।
विज्ञापन
How To Unlock Android Phone Pattern Lock Without Losing Data
how to hack any android phone pattern lock

फैक्ट्री डाटा रिसेट

चौथा तरीका फैक्टी रीसेट का है। लेकिन इसमें आपके फोन का पूरा डाटा डिलीट हो जाएगा। सबसे पहले फोन को ऑफ करें। अब वॉल्यूम अप, होम बटन और ऑन बटन एक साथ दबाएं। इसके बाद आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें से Wipe data/factory reset>Reboot system now पर क्लिक करके फोन को रीसेट कर सकते हैं। इससे आपका फोन अनलॉक हो जाएगा, लेकिन सारा जरूरी डाटा डिलीट हो जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed