रिलायंस जियो भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। इस समय कंपनी के कई किफायती प्रीपेड प्लान्स बाजार में मौजूद हैं, जिनमें उपभोक्ताओं को असीमित डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने अपने ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखकर कई प्लान्स पेश किए हैं।
Jio यूजर्स को इन किफायती प्रीपेड प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और कॉल, ये है पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके अलावा रिलायंस ने ब्रॉडबैंड सेक्टर में पैर जमाने के लिए जियो गीगाफाइबर को लॉन्च किया है। अगर आप भी अपने लिए ज्यादा डाटा और मुफ्त कॉलिंग वाले प्रीपेड प्लान्स की खोज कर रहे हैं, तो हम आपके लिए जियो के कुछ चुनिंदा प्लान्स की लिस्ट लेकर आए हैं। इन रिचार्ज पैक में आपको अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी...
नोट- यहां अनलिमिटेड डाटा का मतलब प्लान खत्म होने के बाद भी इंटरनेट के चलने से है, क्योंकि जियो के सभी प्लान में डाटा पैक खत्म होने के बाद 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट चलता है।
जियो का 349 रुपये वाला प्लान
जियो के उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा ( कुल 105 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही यूजर्स को जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है, लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 100 एसएमएस और 124 आईयूसी मिनट देगी। वहीं, इस प्लान की समय सीमा 70 दिनों की है।
जियो का 198 रुपये वाला प्लान
जियो के इस प्लान में उपभोक्ताओं को दो जीबी डाटा (कुल 56 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही यूजर्स को जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है, लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को 100 एसएमएस और 124 आईयूसी मिनट देगी। वहीं, इस रिचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है।
जियो का 299 रुपये वाला प्लान
जियो ने इस प्लान को उपभोक्ताओं के बजट को ध्यान में रखकर पेश किया है। यूजर्स को इस प्लान में तीन जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) प्रतिदिन मिलेगा। यूजर्स को जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है, लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इसके अलावा कंपनी 100 एसएमएस और 124 आईयूसी मिनट देगी। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।