फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL अपने यूजर्स को देगा 2GB डाटा प्रतिदिन के साथ कॉलिंग की सुविधा, ये हैं रिचार्ज प्लान्स

Wed, 13 Nov 2019 12:45 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Wed, 13 Nov 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
BSNL Offers 2GB Data Daily To Users In Rs 97 And 365 Prepaid Plans Know How To Grab It
बीएसएनएल - फोटो : PTI

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने इन प्रीपेड पैक की कीमत 97 और 365 रुपये कीमत रखी है। साथ ही उपभोक्ताओं को इन रिचार्ज प्लान्स में दो जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। वहीं, बीएसएनएल ने 4जी नेटवर्क को बेहतर बनाने की कोशिश की है। सूत्रों की मानें तो कंपनी के ये प्लान्स अन्य दूरसंचार कंपनियों को कड़ी चुनौती देंगे। इससे पहले कंपनी ने 997 रुपये वाला लॉन्ग टर्म प्लान भारतीय बाजार में उतारा था। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इन प्लान्स किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी...

BSNL Offers 2GB Data Daily To Users In Rs 97 And 365 Prepaid Plans Know How To Grab It
भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet

बीएसएनएल का 97 रुपये वाला प्लान

कंपनी ने इस पैक को एसटीवी प्लान के रूप में पेश किया है। ग्राहकों को इस रिचार्ज पैक में दो जीबी डाटा रोजाना मिलेगा। साथ ही कॉलिंग के लिए 250 मिनट प्रतिदिन दिए जाएंगे। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की वैधता 18 दिनों की है।

BSNL Offers 2GB Data Daily To Users In Rs 97 And 365 Prepaid Plans Know How To Grab It
BSNL - फोटो : amar ujala

बीएसएनएल का 365 रुपये वाला प्लान

कंपनी ने लोगों की मांग को ध्यान में रखकर इस प्लान को लॉन्च किया है। यूजर्स को इस पैक में पहले 60 दिनों तक दो जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा वॉयस कॉलिंग के लिए 250 मिनट्स प्रतिदिन दिए जाएंगे। फिलहाल, तमिलनाडु, केरल और चेन्नई के यूजर्स ही इस प्लान को रिचार्ज करा सकेंगे। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 365 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL Offers 2GB Data Daily To Users In Rs 97 And 365 Prepaid Plans Know How To Grab It
BSNL

बीएसएनएल का 698 रुपये वाला प्लान

बता दें कि हाल ही के दिनों में बीएसएनएल ने 698 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था। यूजर्स को इस प्लान में 200 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन इसमें कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं दी गई है। वहीं, इस पैक की  समय सीमा 180 दिनों की है। फिलहाल, यह रिचार्ज प्लान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में उपलब्ध है। सूत्रों की मानें तो इस डाटा पैक को देश के अन्य राज्यों में जल्द पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
BSNL Offers 2GB Data Daily To Users In Rs 97 And 365 Prepaid Plans Know How To Grab It
bsnl

बीएसएनएल का 997 रुपये वाला प्लान

बीएसएनएल अपने ग्राहकों को इस प्लान में प्रतिदिन तीन जीबी हाई-स्पीड डाटा देगा। अगर यूजर्स डाटा को समय सीमा से पहले खत्म कर देते हैं, तो स्पीड को 80 केबीपीएस तक कम कर दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकेंगे। लेकिन दिल्ली और मुंबई के उपभोक्ताओं को 250 मिनट प्रति दिन के हिसाब से एफयूपी (FUP) दी गई है। इसके साथ ही यूजर्स को 100 एसएमएस की सुविधा रोजाना मिलेगी। वहीं, इस लॉन्ग टर्म प्लान की वैधता 180 दिनों की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed