एलआईसी भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। इसके बारे में बच्चे-बच्चे भी जानते हैं। यह काफी भरोसेमंद है, तभी तो लोग सालों से इसमें निवेश करते आ रहे हैं और उसका फायदा उन्हें जबरदस्त रिटर्न के साथ मिलता है। एलआईसी की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें महज कुछ पैसे जमा करके आप लखपति बन सकते हैं। वैसे तो आज के समय में 200 रुपये कुछ नहीं है, अगर आप रोजाना इतने पैसे बचाएं तो कुछ सालों में आप लाखों रुपये के मालिक बन जाएंगे। दरअसल, ये जबरदस्त रिटर्न देने वाली स्कीम का नाम है एलआईसी जीवन प्रगति प्लान। खास बात ये है कि इस स्कीम में बीमाधारकों को बीमा कवर भी मिलता है। भविष्य में अगर जमाकर्ता के साथ कोई अनहोनी हो जाए तो उसके नॉमिनी को बीमा का पूरा लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में और खास बातें...
जरूरत की खबर: रोजाना 200 रुपये की बचत आपको दिला सकती है 28 लाख, बस करना होगा ये काम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन