जियो ने नए साल के उपलक्ष्य में एक नया ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को असीमित कॉलिंग के अलावा जियो फोन भी देगी। यह ऑफर स्मार्टफोन और नए फीचर फोन ग्राहकों के लिए लाया गया है। प्लान के तहत लोगों को हर महीने का खर्च 168 रुपये आएगा।
जियो ने लॉन्च किया 2020 ऑफर, एक साल के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा की सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉन्च किए दो प्लान
कंपनी ने दो प्लान लॉन्च किए हैं। पहला प्लान जियो के स्मार्टफोन धारक उपभोक्ताओं के लिए है। इसके तहत ग्राहकों को 2020 रुपये का रिचार्ज करने पर 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का एक्सेस मिलेगा।
दूसरा प्लान उनके लिए है जो जियो फीचर फोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। ऐसे ग्राहकों को 2020 रुपये का भुगतान करने पर एक जियो फोन मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 0.5 जीबी डाटा प्रतिदिन, जियो एप्स और एसएमएस का मुफ्त एक्सेस 12 महीनों तक मिलेगा।
दोबारा लॉन्च किए 149 और 98 रुपये वाले प्लान
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए दोबारा 149 और 98 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है। 149 वाले प्लान में जियो ने अपने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए इस प्लान को पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी ग्राहकों को जियो-टू-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगी। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 300 एफयूपी मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स रिलायंस जियो एप्स भी मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है।
Reliance Jio का 98 रुपये वाला प्लान
जियो के यूजर्स को इस पैक में कुल 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। हालांकि, यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा। इन आईयूसी चार्ज के वाउचर्स की शुरुआती कीमत 10 रुपये है। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।
Reliance Jio के अन्य नए रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो ने छह दिसंबर के दिन 199 रुपये वाले प्लान को पेश किया था। इस पैक के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी (कुल 42 जीबी डाटा) डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
Reliance Jio का 399 रुपये वाला प्लान
जियो ने 399 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है। कंपनी अपने उपभोक्ताओं को इस पैक में रोजाना 1.5 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2,000 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।