अगर आप आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इंटरनेट, स्मार्टफोन और मोबाइल ऐप नहीं है तो भी इससे जुड़ी कई सेवाओं का लाभ आप एसएमएस के जरिए ले सकते हैं। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने इस तरह की सुविधा को लांच किया है।
आधार कार्ड से जुड़ी इन सेवाओं का कर सकते हैं एसएमएस के जरिए प्रयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव-कस्बों के लोगों को होगा फायदा
यूआईडीएआई की इस सुविधा से उन लोगों को फायदा होगा, जो गांव-कस्बों में रहते हैं और फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल इन सेवाओं के लिए यूआईडीएआई की तरफ से कोई चार्ज नहीं हैं। हालांकि एसएमएस के लिए मोबाइल कंपनियां चार्ज कर सकती हैं।
मिलेंगी यह छह सेवाएं
यूआईडीएआई ने कहा है कि लोग छह सेवाओं को एसएमएस के जरिए पा सकते हैं। इसमें वर्चुअल आईडी जेनरेट करना, वर्चुअल आईडी को वापस पाना, आधार बायोमेट्रिक डाटा को लॉक करना, बायोमेट्रिक डाटा को अनलॉक करना, आधार नंबर को लॉक करना और अनलॉक करना शामिल हैं।
ऐसे मिलेंगी सेवाएं
यूआईडीएआई ने कहा है कि यह सेवाएं उन लोगों को मिलेंगी, जिनका मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर्ड होगा। किसी भी सेवा के लिए आपको एक तय फॉर्मेट में एसएमएस को 1947 पर भेजना होगा।
यह है एसएमएस भेजने का फॉर्मेट
1. आधार नंबर लॉक करने के लिएआधार नंबर लॉक करने के लिए आपको दो एसएमएस भेजने होंगे। पहला एसएमएस आपको ओटीपी पाने के लिए भेजना होगा।
GETOTP
इसके बाद यूआईडीएआई आपको छह संख्या वाला ओटीपी भेज देगा। इसके बाद आपको दूसरा एसएमएस भेजना होगा
LOCKUID