{"_id":"5cd5188fbdec22074a6ad93f","slug":"airtel-revises-rs-129-and-rs-249-prepaid-plans-with-rs-4-lakh-life-insurance-cover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Airtel ने अपडेट किए अपने ये दो प्लान, सिर्फ 129 रुपये में मिलेगा 4 लाख का बीमा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Airtel ने अपडेट किए अपने ये दो प्लान, सिर्फ 129 रुपये में मिलेगा 4 लाख का बीमा
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 10 May 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
airtel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारती एयरटेल ने अपने दो प्री-पेड प्लान अपडेट किए हैं। अपडेट के बाद इन दोनों प्लान में पहले के मुकाबले अधिक डाटा मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को जीवन बीमा भी मिलेगा। एयरटेल ने ग्राहकों की सुविधा के लिए अपने जो दो प्लान अपडेट किए हैं उनमें 129 रुपये और 249 रुपये के प्री-पेड प्लान शामिल हैं। आइए जानते हैं इस प्लान में मिलने वाले बीमा के बारे में...
2 of 5
AIRtel
नए अपडेट के बाद Airtel के 129 रुपये वाले प्लान में अब रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा आपको एयरटेल के ऐप्स की भी सुविधा मिलेगी जिसमें एयरटेल टीवी भी शामिल है।, हालांकि हमने चेक किया तो हमें एयरटेल ऐप पर 129 रुपये वाला प्लान तो दिखा लेकिन इसके साथ बीमा का ऑफर नजर नहीं आया। इस प्लान में बीमा मिलने की जानकारी सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने दी है।
3 of 5
Airtel TV
इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इस प्लान के साथ कंपनी ग्राहकों को 4 लाख रुपये का बीमा दे रही है। बीमा एचडीएफसी लाइव या फिर भारती एएक्सए की ओर से मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
airtel
अब 249 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में भी अब 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी। इस प्लान के साथ भी ग्राहकों को कंपनी 4 लाख रुपये का बीमा दे रही है। बीमा और डाटा बेनफिट के अलावा कंपनी नए फोन के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है।
विज्ञापन
5 of 5
airtel
एयरटेल के इन दोनों प्लान के साथ मिल रहे बीमा ऑफर का फायदा एयरटेल के 18 साल से लेकर 54 साल के ग्राहकों को मिलेगा। एयरटेल के ग्राहक बीमा के लिए नॉमिनी के नाम, पता आदि एयरटेल थैंक्स ऐप से ही अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद किसी स्टोर पर जाकर आपको बीमा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।