सब्सक्राइब करें

बजट 2019: जनता की इन 7 उम्मीदों को वित्त मंत्री कर दें पूरा, तो होगा बड़ा फायदा

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2019 7 Expectations of Common Man might be fulfilled by Finance Minister

1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट से पहले हर आम आदमी से लेकर छोटे-बड़े कारोबारियों को बहुत सारी उम्मीदें हैं। वैसे तो यह सरकार का आखिरी बजट है, लेकिन जानकारों के मुताबिक यह अंतरिम या फिर वोट ऑन अकाउंट न होकर के एक तरह से पूर्ण बजट होगा।



वित्त मंत्री पीयूष गोयल के पिटारे से अबकी बार क्या कुछ निकलेगा, यह तो 1 फरवरी को ही पता चलेगा। रेल बजट भी आम बजट के साथ ही पेश किया जाना है। 2019 बजट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। जानते हैं उन प्रमुख बिंदुओं के बारे में जो इस बार के बजट में आम आदमी को प्रभावित कर सकते हैं। 

Trending Videos
Union Budget 2019 7 Expectations of Common Man might be fulfilled by Finance Minister

आयकर के स्लैब्स में बढ़ावा

आयकर बजट का मुख्य बिंदु होगा। उम्मीद है कि इन्कम टैक्स स्लैब और रेट को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं। वित्त मंत्री फिक्सड डिपॉजिट, इंश्योरेंस प्रीमियम और 1.5 लाख से 2 लाख के म्युचुअल फंड में टैक्स ब्रेक को बढ़ा सकते हैं। सरकार लोगों को बढ़ावा दे रही है कि वे घर में कैश का स्टॉक करने के बजाए उसे बैंकिंग सिस्टम में लेकर आएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget 2019 7 Expectations of Common Man might be fulfilled by Finance Minister

कॉरपोरेट टैक्स में बदलाव

सरकार कॉरपोरेट टैक्स रेट में 1.25-1.5 फीसदी की कटौती करके उसे  28.75-28.5 फीसदी के बीच में करने की घोषणा कर सकती है। 2015 के बजट में सरकार ने पहली बार इसके बारे में घोषणा की थी। सरकार ने अपने इस कदम से टैक्स नियमों में बदलाव का संकेत दे दिया था।

देश के प्रमुख उद्योग मंडल फिक्की ने सरकार से आगामी बजट में छोटी-बड़ी हर प्रकार की कंपनियों पर कॉरपोरेट कर की दर घटा कर 25 प्रतिशत रखे जाने की सिफारिश की है। भारतीय वाणिज्य उद्योग महासंघ (फिक्की) का कहना है कि इससे कारोबार का विस्तार होगा और कर संग्रह भी बढ़ेगा।

Union Budget 2019 7 Expectations of Common Man might be fulfilled by Finance Minister

घर खरीदारों को रियायत

घर खरीदने वालों को वित्त मंत्री इस बार रियायत देने की घोषणा कर सकते हैं। केंद्र सरकार 2020 तक सबको अपना घर देने के वादे पर भी काम कर रही है। इसके लिए अफोर्डेबल हाउसिंग को भी बढ़ावा मिल सकता है। 

विज्ञापन
Union Budget 2019 7 Expectations of Common Man might be fulfilled by Finance Minister

रेलवे में बढ़ सकती है निजी क्षेत्र की भागीदारी

भारतीय रेलवे में अब निजी क्षेत्र को भी हिस्सेदारी मिल सकती है। अभी तक केंद्र सरकार के जिम्मे रेलवे ट्रेनों का परिचालन निजी क्षेत्र को सौंपा जा सकता है। हालांकि अभी इस बात की चर्चा रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने की है, लेकिन इसका फैसला कब तक होगा इस बारे में फिलहाल किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। 

रेलवे यात्री व मालगाड़ियों के परिचालन की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र को सौंप सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा है कि रेलवे यात्री ट्रेनों एवं मालगाड़ियों के परिचालन में निजी ऑपरेटरों को अनुमति देने पर विचार कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed