{"_id":"6794129e3e3ec7c2910e68a7","slug":"world-economic-forum-davos-2025-india-gets-20-lac-crore-investment-promise-and-over-16-lac-job-opportunities-2025-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WEF 2025: दावोस से भारत 16 लाख+ नौकरियां और 20 लाख करोड़ के निवेश का वादा लेकर आया; देशों से मिलकर काम की अपील","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
WEF 2025: दावोस से भारत 16 लाख+ नौकरियां और 20 लाख करोड़ के निवेश का वादा लेकर आया; देशों से मिलकर काम की अपील
एजेंसी, दावोस
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 25 Jan 2025 03:52 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बैठक में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। दुनिया की शीर्ष कंपनियों ने भारत में निवेश करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। निवेश की राशि करीब 20 लाख करोड़ रुपये है। डब्लूईएउफ की अगली वार्षिक बैठक 19-23 जनवरी, 2026 को दावोस में होगी।
विज्ञापन
1 of 5
दावोस में इंडिया पवेलियन
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक शुक्रवार को अनिश्चितता के इस दौर में साथ मिलकर काम करने के आह्वान के साथ समाप्त हुई। पांच दिवसीय इस बैठक में हिस्सा लेने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बैठक में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। दुनिया की शीर्ष कंपनियों ने भारत में निवेश करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। निवेश की राशि करीब 20 लाख करोड़ रुपये है। डब्लूईएउफ की अगली वार्षिक बैठक 19-23 जनवरी, 2026 को दावोस में होगी। बता दें कि बैठक में इस बार भारत ने दो पैवेलियन बनाए थे। इसमें भारत के 100 से अधिक सीईओ और अन्य शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।
2 of 5
दावोस में एमओयू हस्ताक्षर के बाद अधिकारियों के साथ महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : X@CMOMaharashtra
वैष्णव ने कहा, दावोस में हमने अपने वैश्विक भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक परिदृश्य की संभावनाओं को पेश शानदार तरीके से पेश किया। दुनिया के सामने आने वाले सभी व्यवधानों और सभी मुद्दों के बावजूद, भारत एक बहुत ही भरोसेमंद देश के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा, हमने दुनिया को स्पष्ट रूप से दिखाया है कि सभी परिस्थितियों में भारत वह देश है जो शांति, सभी के लिए विकास में विश्वास करता है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र के प्रतिनिधिमंडल ने 15.70 लाख करोड़ रुपये के 61 निवेश समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इसमें 16 लाख नौकरियां पैदा करने की क्षमता है।
3 of 5
अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
- फोटो : एएनआई
तेलंगाना ने 20 निवेश समझौते ज्ञापन हासिल किए
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में तेलंगाना के प्रतिनिधिमंडल ने डेटा सेंटर, हरित ऊर्जा और अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित 1.79 लाख करोड़ रुपये के 20 निवेश समझौता ज्ञापन हासिल किए। इनसे लगभग 50,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। केरल ने प्रगतिशील सरकारी नीतियों द्वारा संचालित एक औद्योगिक केंद्र में अपने परिवर्तन पर जोर दिया। केरल के उद्योग मंत्री पी राजीव ने इन्वेस्ट केरल पैवेलियन में 30 से अधिक आमने-सामने की बैठकें कीं और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की निवेश क्षमता का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दावोस के मंच पर भारत के नेता
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
भारत के पेय पदार्थ क्षेत्र में 25 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा
उत्तर प्रदेश ने 1 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलने के अपने महत्वाकांक्षी नजरिये का प्रदर्शन किया और कई हजार करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता हासिल की। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वैश्विक पेय पदार्थ दिग्गज एबी इनबेव ने विभिन्न राज्यों में भारत के पेय पदार्थ क्षेत्र में 25 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की है। भारत में हिंदुस्तान यूनिलीवर के रूप में काम करने वाली वैश्विक फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कंपनी यूनिलीवर ने तेलंगाना में दो नई विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने की घोषणा की। कई अन्य वैश्विक कंपनियों ने भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाशीं।
विज्ञापन
5 of 5
दावोस में फीता काटते चिराग पासवान, जयंत चौधरी और रेवंत रेड्डी
- फोटो : एएनआई
130 देशों के 3000 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा
विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में 130 देशों से राजनीति, व्यापार, शिक्षा, नागरिक समाज और अन्य क्षेत्रों से 3,000 से अधिक वैश्विक नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में 500 से अधिक सत्रों में चर्चा हुई। इसमें राजनीति, अर्थव्यवस्था, जलवायु और युद्ध सहित कई अन्य मुद्दों पर पांच दिनों तक गहन चर्चा हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।