फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के इन 5 अरबपतियों पर टूटा कोरोना वायरस का कहर, डूब गए इतने करोड़ रुपये

Thu, 19 Mar 2020 02:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 19 Mar 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
corona virus effect on billionaires like Jeff Bezos Bill Gates Mark Zuckerberg Mukesh Ambani
Corona Virus Effect On Billionaires - फोटो : Amar Ujala

कोरोनावायरस या COVID-19 ने अब तक दुनियाभर में 8,810 लोगों की जान ले ली है। वहीं, अब तक इससे 218,823 लोग प्रभावित हो चुके हैं।  भारत में COVID-19 के कई नए मामले सामने आए हैं, जहां कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 169 पहुंच चुकी है। ऐसे में कोरोनावायरस का कहर न सिर्फ लोगों की जिंदगियों पर पड़ रहा है बल्कि, दुनियाभर के अर्थव्यवस्था पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया के उन पांच अमीर लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका कोरोनावायरस के चलते लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इनमें मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स से लेकर अनिल अंबानी तक शामिल हैं। तो डालते हैं एक नजर,

corona virus effect on billionaires like Jeff Bezos Bill Gates Mark Zuckerberg Mukesh Ambani
अमेजन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजॉस और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजॉस - फोटो : Social Media

Amazon: Jeff Bezos

जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जेफ बेजॉस, अमेजन (Amazon) के फाउंडर हैं। इनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 9 लाख करोड़ रुपये है। कोरोनावायरस के चलते जेफ बेजॉस को अब तक कुल 5 अरब डॉलर यानी की करीब 35 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 

corona virus effect on billionaires like Jeff Bezos Bill Gates Mark Zuckerberg Mukesh Ambani
प्रधानमंत्री मोदी को ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड देते बिल गेट्स - फोटो : PTI

Microsoft: Bill Gates

बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर की कुल संपत्ति 114 अरब डॉलर यानी कि करीब 8 लाख करोड़ रुपये है। कोरोनावायरस से हुए नुकसान का बिल गेट्स पर भी बहुत बड़ा असर पड़ा है। अब तक बिल गेट्स को कुल 2 अरब डॉलर यानी की करीब 14,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
corona virus effect on billionaires like Jeff Bezos Bill Gates Mark Zuckerberg Mukesh Ambani
Mark Zuckerberg - फोटो : PTI

Facebook: Mark Zuckerberg 

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक (Facebook) के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 5,560 करोड़ यूएस डॉलर है। ऐसे में कोरोनावायरस के चलते मार्क जुकरबर्ग को 3 अरब डॉलर यानी की 21,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन
corona virus effect on billionaires like Jeff Bezos Bill Gates Mark Zuckerberg Mukesh Ambani
mukesh ambani - फोटो : अमर उजाला

Reliance: Mukesh Ambani 

मुकेश अंबानी भारत के एक मात्र ऐसे उद्योगपति हैं जो दुनिया के 15 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 4 लाख करोड़ रुपये है। कोरोनावायरस के कारण मुकेश अंबानी को कुल 90 करोड़ डॉलर यानी की 6,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed