आज का दौर डिजिटल पेमेंट का है। विमुद्रीकरण के बाद से भारत में हो रही डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम में एक बड़ी क्रांति आई है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार और आरबीआई डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े अभियान चला रही है। इसी कड़ी में डिजिटल लेन देन को सुरक्षित और सुविधात्मक बनाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया वैश्विक हैकाथॉन आयोजित करने वाला है। डिजिटल लेन देने को और भी ज्यादा चुस्त और दुरुस्त बनाना इस हैकाथॉन की विषयवस्तु रखी गई है। इसका नाम हार्बिंजर 2021 (Harbinger 2021) रखा गया है। हैकाथॉन के लिए आवेदन की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। इसमें शामिल होकर आप भी 40 लाख रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शुरू किए जा रहे इस खास हैकाथॉन के बारे में और कैसे आप इसमें शामिल होकर 40 लाख का इनाम अपनेे नाम कर सकते हैं?
Harbinger 2021: RBI के हैकाथॉन में शामिल होकर आप भी जीत सकते हैं 40 लाख रुपये, बस करना होगा ये काम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन