सब्सक्राइब करें

काम की बात: ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं अपनी LIC पॉलिसी की जानकारी, जानें क्या है प्रोसेस

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 Nov 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
how to register lic policy in customer portal how to login lic account
एलआईसी में रजिस्टर करने का तरीका - फोटो : https://licindia.in/

आज के दौर में लोग अपने आने वाले भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। ऐसे में वो खुद के और अपने परिवार के भविष्य के लिए काफी कुछ करते हैं। जैसे- वो कई ऐसी चीजों में अपने पैसे लगाते हैं, जहां से उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सके। अब आप एलआईसी पॉलिसी को ही ले लीजिए। लोग इसमें कई तरह की स्कीम लेते हैं, जिसका फायदा उन्हें समय-समय पर मिलता रहता है। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि लोग जब एलआईसी पॉलिसी ले लेते हैं, तो वो हर काम के लिए एलआईसी की ब्रांच में जाते हैं। जैसे- प्रीमियम जमा करने, अपने बॉनस के लिए या अन्य तरह की जानकारियां लेने आदि। लेकिन अगर आप चाहें तो आप ये सब काम घर बैठे इंटरनेट पर कर सकते हैं और वो भी मिनटों में। बस इसके लिए आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना होगा। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे...

Trending Videos
how to register lic policy in customer portal how to login lic account
एलआईसी में रजिस्टर करने का तरीका - फोटो : iStock

ऐसे करें खुद को रजिस्टर:

स्टेप 1:

  • सबसे पहले आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर जाना है, और यहां आपको बाएं तरफ Customer Portal पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to register lic policy in customer portal how to login lic account
एलआईसी में रजिस्टर करने का तरीका - फोटो : https://licindia.in/

स्टेप 2:

  • इसके बाद आपको न्यू यूजर पर क्लिकर करना है। जहां आपको अपनी कुछ जानकारी जैसे- पॉलिसी नंबर, अपना प्रीमियम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर और पैन नंबर जैसी जानकारी देनी होगी।
how to register lic policy in customer portal how to login lic account
एलआईसी में रजिस्टर करने का तरीका - फोटो : https://licindia.in/

स्टेप 3:

  • जब आप ये सारी जानकारी सही तरीके से इसमें भर देंगे, तो इसके बाद आपको 'I confirm' वाले चैक बॉक्स पर क्लिक करना है और नीचे दिए गए Proceed वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
how to register lic policy in customer portal how to login lic account
एलआईसी में रजिस्टर करने का तरीका - फोटो : https://licindia.in/

स्टेप 4:

  • जैसे ही आप Proceed में क्लिक करेंगे, तो आपका अकाउंट रजिस्टर हो जाएगा। इसके बाद आपकी ईमेल आईडी पर आए आईडी पासवर्ड से आपको लॉगिन कर लेना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed