अक्सर हम में से ज्यादातर लोग ट्रेन टिकट को बुक करते वक्त लोअर बर्थ की सीट को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हैं। कई मर्तबा हमको ट्रेन टिकट बुक करनेे के बाद लोअर बर्थ की सीट अलॉट हो जाती है, तो कई बार नहीं। इसी सिलसिले में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे टिकट बुक करते वक्त लोअर बर्थ की सीट को कंफर्म करवा सकते हैं। लोअर बर्थ को बुक करने के लिए आईआरसीटीसी ने एक खास प्रक्रिया को निश्चित कर रखा है। अगर आप उस प्रोसेस को फॉलो करते हैं, तभी आपकी लोअर बर्थ के बुक होने की संभावना बढ़ेगी। अन्यथा आपके लिए किसी और बर्थ को अलॉट कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में, जिसकी मदद से आप लोअर बर्थ की सीट को बुक कर सकते हैं। भारतीय रेलवे में लोअर बर्थ की सीट को सीनियर सिटीजन्स के लिए अलॉट करने की प्राथमिकता दी जाती है। हालांकि कई बार टिकट बुक करने के बाद उनको भी लोअर बर्थ की सीट नहीं मिलती है।
काम की बात: ट्रेन टिकट को बुक करते वक्त नहीं मिल रही है लोअर बर्थ, तो ऐसे करें उसको बुक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 06 Nov 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन