ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से
अभी तक लोग भारत के रेसलर खली को ही सबसे लंबा खिलाड़ी समझते रहे हैं, लेकिन एक और ऐसे 'महाखली' ने भारत में कदम रखा है, जो कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली हैं। यकीन न हो तो देखिए, तस्वीरें।
ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से
7’5’’ के सिम भुल्लर एनबीए में खेलने वाले सिम भुल्लर पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी बने हैं। पहली बार चंडीगढ़ आए सिम को हर कोई देखता रहा गया। बढ़ते कद के कारण तीन बार उनके परिवार को घर के दरवाजे तुड़वाकर ऊंचे करवाने पड़े थे।
ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से
भारतीय मूल के कनाडाई खिलाड़ी सिम भुल्लर का असली नाम गुरसिमरन भुल्लर है और उसके माता-पिता पंजाब से जाकर कनाडा में बस गए हैं। 7 फुट 5 इंच का यह गबरू जब मैदान में होता है तो मजाल है कि आंख किसी और पर ठहर जाए।
ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से
खली 7.1 फीट लंबे हैं, वहीं, 160 किलो वजनी सिम साढ़े 7 फुट के हैं। उनके भाई तनवीर सिंह 7.3 फीट के हैं। पिता अवतार सिंह का कद 6.5 फीट लंबा है, मां वरिंदर कौर 5.10 फीट है, बड़ी बहन अवनीत कौर 6.1 फीट लंबी हैं।
ये कद, सूट और बूट, तीनों में खली से बली, मिलिए, 'महाखली' से
सिम भुल्लर चाहे अब अमेरिका में रह रहे हैं, लेकिन वह आज भी अमृतसर से बने थ्री पीस सूट पहनना ही पसंद करते हैं। उनकी पैंट की लंबाई ही 5 फीट के करीब है और उनका छाती का साइज 57 इंच के आसपास है। इस दौरे पर भी सिम भुल्लर ने 12 सूट अपने लिए बनवाए हैं।