सब्सक्राइब करें

वीडियो वायरल: पीजीआई के शवगृह में पीपीई किट के बदले मांगे 1000 रुपये, कैमरे में कैद हुआ शख्स तो कही ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 May 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
A Man captured in camera to selling PPE kit at mortuary of PGI Chandigarh
वीडियो में बताए गए आरोपी पर हाथ उठाता सिक्योरिटी सुपरवाइजर। - फोटो : वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

चंडीगढ़ पीजीआई की मोर्चरी (शवगृह) में शुक्रवार को एक शख्स पीपीई किट बेचता पकड़ा गया। उसकी करतूत का वीडियो वायरल हुआ तो पीजीआई ने अपना पल्ला झाड़ लिया। कहा-यह पीजीआई का कर्मचारी नहीं है। प्रबंधन का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत भी उसे नहीं मिली है। शिकायत आने पर जांच की जाएगी। पिंजौर निवासी हरजीत सिंह शुक्रवार को अपने परिजन रामनारायण का शव लेने पीजीआई की मोर्चरी में पहुंचे। उन्हें वहां पीपीई किट की जरूरत महसूस हुई। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गार्ड मनोहर से पूछा तो उसने एक शख्स के पास भेज दिया। उक्त शख्स ने पीपीई किट के बदले में एक हजार रुपये मांगे। इससे नाराज होकर हरजीत सिंह के साथी ने वीडियो बनाना शुरू किया तो पीपीई किट बेचने वाला शख्स साफ मुकरने लगा। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भी मामले को रफादफा करने की कोशिश करने लगे। उन्होंने बाद में मुफ्ट पीपीई किट देने तक को कहा। मोर्चरी के बाहर मौजूद अन्य लोगों ने भी इस पर नाराजगी जताई। 

Trending Videos
A Man captured in camera to selling PPE kit at mortuary of PGI Chandigarh
वीडियो में बताया गया आरोपी (सफेद शर्ट में) - फोटो : वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

वीडियो बनाया तो मुकर गए आरोपी
तीन मिनट आठ सेकेंड के वीडियो में सुरक्षाकर्मी और पीपीई किट बेचने का आरोपी साफ मुकरते नजर आ रहे हैं। गार्ड कहता दिख रहा है कि उसने तो शख्स से पीपीई किट के बारे में पता करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
A Man captured in camera to selling PPE kit at mortuary of PGI Chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़

इस दौरान मौके पर मोर्चरी का सुपरवाइजर भी पहुंचा और उक्त व्यक्ति को पुलिस के हवाले करने की बात कहने लगा। हालांकि लोगों के रोकने पर बीच-बचाव हुआ। 

A Man captured in camera to selling PPE kit at mortuary of PGI Chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

मुफ्त दी जाती है पीपीई किट 
पीजीआई प्रशासन ने इस मामले पर अनभिज्ञता जताई है। कहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति उनका कर्मचारी नहीं है न ही इस संबंध में कोई शिकायत मिली है। पीजीआई में मरीजों के परिजनों को पीपीई किट निशुल्क दी जाती है। इसके लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं लिया जाता। 

विज्ञापन
A Man captured in camera to selling PPE kit at mortuary of PGI Chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़

कोरोना काल में पीजीआई ने निभाई अहम भूमिका
बता दें कि कोरोना काल में चंडीगढ़ पीजीआई ने अहम भूमिका निभाई है। यहां के नेहरू विस्तार खंड में हजारों कोविड मरीजों का इलाज हुआ। वहीं पीजीआई ने कई प्रदेशों के डॉक्टरों को कोरोना काल में प्रशिक्षण भी दिया था। अब ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज में एक बार फिर पीजीआई अहम योगदान दे रहा है। पीजीआई में मौजूदा समय में ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा 116 मरीज भर्ती हैं, जिसमें पंजाब के सबसे ज्यादा 62 मरीज हैं। उसके बाद हरियाणा के 25, उत्तर प्रदेश के 11, चंडीगढ़ के 7, उत्तराखंड के तीन, हिमाचल प्रदेश के तीन और राजस्थान के 4 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed